फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Fire broke out in a house 100 meters away from Ganganagar police station

Meerut News: गंगानगर थाने से 100 मीटर की दूरी पर मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 11 Dec 2024 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 11 Dec 2024 11:38 AM IST
सार

मेरठ के गंगानगर में बुधवार सुबह थाने से 100 मीटर की दूरी पर एक मकान में आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने माैके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Meerut News: Fire broke out in a house 100 meters away from Ganganagar police station
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाने से 100 मीटर दूर एक मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जल गया।  एल 141

विज्ञापन


गंगानगर में हेमलता बेटे रेयांश के साथ किराए पर रहती हैं। वह गुलावठी में जूनियर हाई स्कूल में लिपिक हैं। बुधवार सुबह वह नौकरी के लिए चली गईं। घर में बेटा रियांश था। करीब 10 बजे वह घर से बाहर आ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अभिनेता सुनील और मुश्ताक के अपहरण केस में नया खुलासा; बदमाशों ने ऐसे लिखी थी किडनैपिंग की हैरतअंगेज पटकथा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में पड़ोसियों ने घर में से धुआं निकलता देखा। सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। तब तक घर से आग की लपटे निकलने लगी। किसी तरह लोगों ने किचन से गैस के दो सिलेंडर और कमरे से समान बाहर खींचा।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग में लाखों का सामान जल गया। इस दौरान मकान मालिक नीतू सिंह भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed