फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Farmers vegetables are being sold at penny prices, 10-15 times more expensive in retail

Meerut News: किसानों की सब्जी कौड़ी के भाव..., फुटकर में बेच रहे 10-15 गुना महंगी

Mon, 22 May 2023 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 May 2023 10:33 AM IST
सार

सब्जियां उगाने वाले किसानों की सब्जियां थोक में सस्ती खरीदकर फुटकर में महंगी बेची जा रही हैं। इससे किसानों को मुनाफा तो दूर की बात है, बल्कि उनका मंडी तक सब्जियां लेकर जाने का किराया भी नहीं निकल रहा है।

विज्ञापन
Meerut News: Farmers vegetables are being sold at penny prices, 10-15 times more expensive in retail
सब्जियां बेचती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की नवीन सब्जी मंडी में किसानों का टमाटर, शिमला मिर्च, लोकी और पेठा थोक में दो से पांच रुपये किलो में बिक रहा है। वहीं फुटकर में ये सब्जियां 10 से 15 गुना अधिक रेट में बिक रही हैं। किसानों की लागत भी नहीं निकल रही। इससे वह परेशान हैं। 

विज्ञापन


लावड़ के सुंदर, खरखौदा के मदन सैनी, फलावदा के किसान महेश ने बताया कि टमाटर सस्ता होने के कारण रविवार को काफी किसान ऐेसे ही छोड़कर चले गए। किराया भी नहीं निकल रहा। साथ ही गर्मी में टमाटर जल्दी खराब होता है। वहीं शहर में सब्जियां महंगी बेची जा रही हैं। शहर की गली मोहल्लों में टमाटर 20 रुपये किलो और शिमला मिर्च 30 रुपये किलो बेची जा रही हैं। 
विज्ञापन


लोकी भी 20 से 25 रुपये किलो में रसोई तक पहुंच रही है। पैठा 15 रुपये किलो, बैंगन 25 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो, करेला 40 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rs 2000 note withdrawn: काला धन खपाने गुलाबी नोटों को लोग ऐसे लगा रहे ठिकाने, ज्वैलर्स को हो रहा तगड़ा मुनाफा

स्थानीय सब्जियों की मंडी में भरमार 
स्थानीय हरी सब्जियों की मंडी में भरमार है। टमाटर जैसी सब्जियां गर्मी में दूसरे दिन ही खराब हो जाती हैं। टमाटर की अच्छी फसल है। खपत कम होने के कारण रेट कम मिल रहे हैं। ऐसा ही हाल अन्य स्थानीय सब्जियों का है। फुटकर विक्रेता अपनी सब्जी के कई दाम रखते हैं। कारण है कि वह थोक में खरीदी गई सब्जी को कई ग्रेड में बांटते हैं। उसी के आधार पर रेट भी निर्धारित करते हैं। - पदम सिंह सैनी, प्रधान, नवीन सब्जी मंडी

नवीन सब्जी मंडी के थोक भाव 
सब्जी    रेट किलो में 

टमाटर    3-4 रु.
शिमला मिर्च    4 रु.
लौकी    5 रु.
पेठा    2 रु.
हरी मिर्च    8 रु.
प्याज    10 रु.
बैंगन    6 रु.
भिंडी    12 रु.
करेला    15 रु.
आलू     10-12 रु.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed