फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: devotees reach to visit the Adi Shakti Jagadambay Shaktipeeth Gol Temple in Navratri

देवी मां के इस मंदिर में दर्शन करने से होती है हर मुराद पूरी, नवरात्र में यहां पहुंचते हैं श्रद्धालु, जानें पूरा इतिहास

Wed, 14 Apr 2021 03:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Apr 2021 03:36 PM IST
सार

मेरठ के जयदेवी नगर स्थित आदिशक्ति जगदंबे शक्तिपीठ गोल मंदिर में कल्पवृक्ष श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है।

विज्ञापन
Meerut News: devotees reach to visit the Adi Shakti Jagadambay Shaktipeeth Gol Temple in Navratri
आदिशक्ति जगदंबे शक्तिपीठ गोल मंदिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में शामिल कल्पवृक्ष को देवलोक का वृक्ष माना गया है। मनोवांछित फल देने वाले कल्पवृक्ष का पद्य पुराण में पारिजात के नाम से उल्लेख किया गया है। मेरठ शहर के जयदेवी नगर स्थित आदिशक्ति जगदंबे शक्तिपीठ गोल मंदिर में कल्पवृक्ष श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। चैत्र और शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु मंदिर में देवी मां की परिक्रमा के साथ कल्पवृक्ष की परिक्रमा भी करते हैं।

विज्ञापन


पुजारी रामनारायण शर्मा ने बताया कि 1960 में मंदिर निर्माण कार्य आरंभ हुआ। मां जगदंबा की मनोहारी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 1965 में अनंत विभूषित ब्रह्मलीन ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य, कृष्णबोधाश्रम महाराज ने की थी। मां के दर्शन से भक्तों की पीड़ा दूर हो जाती हैं। कमल की खिलती हुई कली के रूप में बुर्ज बनाया गया है। यह आरोग्यता, लाभ का प्रतीक एवं सकारात्मक ऊर्जा का सूचक है। 
विज्ञापन


20 वर्ष से कर रहे सेवा
देवी मंदिर में 20 साल से नियमित आकर सेवा कार्य कर रहे हैं। कठिन परिस्थिति में राह आसान हो गई। मंदिर में समय समय पर भंडारा और शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाता है। - मनोज अग्रवाल, सेवादार
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: प्रधान पद प्रत्याशी के कार्यक्रम में चली गोली, दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर, एक युवक हिरासत में


आस्था का केंद्र है मंदिर
मंदिर में आकर शांति मिलती है। यहां 12 साल से सेवा कार्य कर रहे हैं। देवी मां सबकी मुराद पूरा करती है। श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। यहां मौजूद कल्पवृक्ष आस्था का केंद्र है। - रोहित, श्रद्धालु

यह भी पढ़ें: हंगामा: 'हरियाणा में नहीं बिकेगा यूपी का गेहूं' बॉर्डर पर रोका तो भड़के किसान, पुलिस से की हाथापाई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed