{"_id":"6076b8e48ebc3e591150366e","slug":"up-news-two-children-has-injured-by-shot-in-the-program-of-the-head-candidate-in-the-bhavanpur-area-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रधान पद प्रत्याशी के कार्यक्रम में चली गोली, दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर, एक युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रधान पद प्रत्याशी के कार्यक्रम में चली गोली, दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर, एक युवक हिरासत में
Wed, 14 Apr 2021 03:12 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 14 Apr 2021 03:12 PM IST
सार
मेरठ के गांव पुछपेड़ा में प्रधान प्रत्याशी के कार्यक्रम में गोली चल गई। गोली चलने से दो मासूम बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में भावनपुर थाना के गांव पुछपेड़ा में मंगलवार देर रात प्रधान प्रत्याशी के कार्यक्रम में गोली चल गई। गोली चलने से दो मासूम बच्चे घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों बच्चों का उपचार किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पुछपेड़ा निवासी प्रधान पद के उम्मीदवार सोनू का मंगलवार की रात को बड़ी मस्जिद के पीछे कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में गांव के लोगों को इकट्ठा कर प्रधान पद के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए आह्वान किया जा रहा था। इसी बीच गांव के ही एक युवक द्वारा जोरदार तालियां बजाने के दौरान अचानक तमंचे से गोली चल गई, जिसके छर्रे दो मासूम बच्चों के हाथ व चेहरे पर जा लगे। इससे दोनों बच्चे घायल हो गए। इसके बाद दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: रिटायर्ड कर्नल के बेटे प्रशांत चौधरी की हादसे में मौत, वन्य जीव के शिकार करने के मामले में हुआ था गिरफ्तार
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान वीडियो बनाई जा रही थी। वीडियो के आधार पर ही एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। इंस्पेक्टर ने कहा तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हंगामा: 'हरियाणा में नहीं बिकेगा यूपी का गेहूं' बॉर्डर पर रोका तो भड़के किसान, पुलिस से की हाथापाई
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/