फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: complainants are not being allowed to enter Housing Development Office with half clothes

फरियादियों के लिए ड्रेस कोड लागू: हॉफ पेंट में आए लोगों को नहीं दिया प्रवेश, पढ़ें किस विभाग में हो रहा ऐसा

Sat, 07 May 2022 02:55 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 May 2022 02:55 PM IST
सार

आवास विकास कार्यालय की ओर से फरियादियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। अमर उजाला ने पड़ताल की तो पालन होता नजर आया। अब आवास विकास कार्यालय में हॉफ पेंट वालों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut News: complainants are not being allowed to enter Housing Development Office with half clothes
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आपने सरकारी और सार्वजनिक कार्यालयों में कर्मचारियों के ड्रेस कोड के बारे में सुना होगा लेकिन, यहां फरियादियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मेरठ में शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास कार्यालय के प्रवेश द्वार पर हॉफ पेंट पहनकर आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा नोटिस चस्पा किया गया है। इस पर अमल भी करना शुरू किया गया है। जो भी फरियादी हॉफ पेंट पहनकर कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पहुंचता है उसे वापस भेज दिया जाता है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रवेश द्वार पर लगाए गए नोटिस की पड़ताल की तो वाकई में पालन होता नजर आया। तीन फरियादी अपनी समस्या लेकर आवास विकास कार्यालय हॉफ पेंट में पहुंचे। इन तीनों को प्रवेश द्वार पर रोक लिया गया। उनसे हॉफ पेंट न पहनकर आने के लिए कहा गया। इसके बाद ही अंदर प्रवेश करने के लिए आवास विकास कर्मचारी ने कहा। 
विज्ञापन


केस-एक
एक फरियादी प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक मामले में अपने साथी के साथ आया। उसके साथी को अंदर कार्यालय में जाने के लिए कहा गया लेकिन, दूसरे व्यक्ति को प्रवेश द्वार पर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान

केस-दो 
संपत्ति विभाग में मकान के कागजात के मामले में फरियादी प्रवेश द्वार पर हॉफ पेंट पहनकर पहुंचा। उसे भी रोक लिया गया। हालांकि, उसने अवकाश लेकर इस कार्य को करने का जरूरी कारण बताया। इस बात पर सहमति बनते हुए जल्द दो मिनट का समय फरियादी को दिया गया।

केस-तीन
मकान की किश्त के मामले को लेकर फरियादी प्रवेश द्वार पर पहुंचा। उसे देखते ही कर्मचारी ने दूर से ही लौटा दिया। एक दिन में हॉफ पेंट के तीन मामले आने से भी आवास विकास कार्यालय में इस आदेश का पालन होता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

सलीके से आएं फरियादी
ड्रेस कोड का आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन, लोगों को सभ्यता के दायरे को ध्यान में रखते हुए कार्यालय में आना चाहिए। ऐसा इसीलिए लिखा गया है। - राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, आवास एवं विकास परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed