{"_id":"641e961f920078c88000fb46","slug":"meerut-news-clashed-between-two-groups-of-students-over-old-enmity-in-kankarkheda-firing-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कंकरखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, फायरिंग, खाना छोड़कर भागे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कंकरखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, फायरिंग, खाना छोड़कर भागे ग्राहक
Sat, 25 Mar 2023 12:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:08 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान बाइक सवार छात्रों ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसी बीच एक गुट के छात्रों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर । फायरिंग के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की हाईवे स्थित कृष्णा पब्लिक चौकी से थोड़ा आगे लड्डू गोपाल के नाम से एक रेस्टोरेंट बना हुआ है। शुक्रवार देर शाम रेस्टोरेंट पर जटोली के तीन छात्र खाना खा रहे थे। इसी बीच तीन बाइक सवार आधा दर्जन से ज्यादा छात्र रेस्टोरेंट पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले से खाना खा रहे छात्रों को इशारे से रेस्टोरेंट के बाहर बुलाया। जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। कुछ देर में ही दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी। वहीं तीनों छात्र जान बचाकर मौके से भागने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Kids Murder: पड़ोसनों ने हाथ-पैर पकड़े, सऊद ने तकिये से मुंह दबाकर मारे बच्चे, खौफनाक है डबल मर्डर का घटनाक्रम
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच बाइक सवार छात्रों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट पर खाना खा रहे अन्य लोग खाना छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। वही हाईवे पर भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के छात्र मौके से भाग गए।
यह घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर छात्रों की पहचान कर रही है। दोनों गुटों के छात्र आसपास के गांव के बताए जा रहे हैं। कंकरखेड़ा क्राइम इंस्पेक्टर श्योपाल सिंह का कहना है कि मारपीट की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं रेस्टोरेंट पर मौजूद लोग फायरिंग की बात कर रहे हैं। फायरिंग वाले मामले की जांच कराई जा रही है।