फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kids Murder: पड़ोसनों ने हाथ-पैर पकड़े, सऊद ने तकिये से मुंह दबाकर मारे बच्चे, खौफनाक है डबल मर्डर का घटनाक्रम

Sat, 25 Mar 2023 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Mar 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
Kids Murder Meerut: Musarrat-Kosar held hands and legs and Saud killed by pressing kids mouth with a pillow
लापता बहन भाई - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित गूलर वाली गली निवासी महिला निशा बेग ने प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी के साथ मिलकर अपने 10 साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी थी। वहीं गिरफ्तारी के बाद फैजी के यह बताने पर कि हत्या के बाद दोनों बच्चों के शव भोला की झाल पर गंगनहर में फेंक दिए हैं, आधी रात से ही पुलिस गंगनहर में भाई-बहन के शवों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। इस पूरी वारदात में पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व पार्षद देशद्रोह का भी आरोपी बताया गया है। वहीं आरोपी मां निशा द्वारा तंत्र मंत्र व प्रेम-प्रसंग के चलते बच्चों की हत्या करने की बात सामने आई है।



लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करने वाले शाहिद बेग पत्नी निशा बेग, बेटे मेराब (10) व बेटी कोनेन (6) के साथ रहते हैं। मेराब सेंट जोंस स्कूल में कक्षा तीन और कोनेन सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। बुधवार शाम 7:30 बजे भाई-बहन लापता हो गए थे। 

Kids Murder Meerut: Musarrat-Kosar held hands and legs and Saud killed by pressing kids mouth with a pillow
कातिल मां। - फोटो : अमर उजाला

खौफनाक है वारदात का घटनाक्रम
खैरनगर के मेराब और कोनेन की हत्या का घटनाक्रम बड़ा ही खौफनाक है। घटना वाले दिन बुधवार शाम 6:30 बजे शाहिद बेग के मकान पर उसकी पत्नी निशा, प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद, पड़ोसी मुसर्रत (54) और कोसर (58) थी। मेराब घर के बाहर खेल रहा था, कोनेन बेड पर लेटी थी और निशा रसोई में थी। सऊद ने बच्ची को नशीला इंजेक्शन लगा दिया। मुसर्रत-कोसर ने हाथ पैर पकड़े और सऊद ने बच्ची के मुंह पर तकिया दबाकर मार डाला। बच्ची तड़पती रही और मां निशा रसोई में खड़ी होेकर देखती रही। सऊद बच्ची के शव को कपड़े में लपेटकर पड़ोसी मुसर्रत के घर गया। फिर वह निशा के घर आ गया।

Kids Murder Meerut: Musarrat-Kosar held hands and legs and Saud killed by pressing kids mouth with a pillow
आरोपी पूर्व पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

मेराब को मारने से पहले पिता से मोबाइल पर कराई बात
बच्ची की हत्या के बाद निशा, सऊद व दोनोें महिलाओं ने साथ बैठकर चाय पी। चारों बातचीत करते रहे। शाम 7:20 बजे मेराब घर आया। वह मेराब को मारने की बात कर रहे थे, तभी निशा के मोबाइल पर शाहिद की कॉल आ गई। निशा ने फोन पर मेराब की बात शाहिद से करा दी। उसने पिता से खिलौना वाली ट्रेन लाने के लिए कहा। उसके बाद मेराब को लेकर सऊद मुसर्रत के घर चला गया। पीछे-पीछे मुसर्रत, कोसर भी आ गईं। करीब रात 8 बजे जादूगर ओपी शर्मा का जादू दिखाने की बात कहकर सऊद ने उसे इंजेक्शन लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kids Murder Meerut: Musarrat-Kosar held hands and legs and Saud killed by pressing kids mouth with a pillow
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसन मुसर्रत-कोसर ने मेराब की हत्या में दिया साथ
मुसर्रत-कोसर ने मेराब के हाथ-पैर पकड़े और सऊद ने तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। चारों लोगों ने मिलकर बच्चों के शवों को दो कार्टून में रखा। सऊद ने फोन करके आरिफ और साद को बुलाया। शव रखे दोनों कार्टूनों को आरिफ और साद ने कार की डिग्गी में रखा। सरधना स्थित अटरेना गंगनहर के पुल पर पहुंचे और दोनों कार्टून से शवों को निकाकर नहर में फेंक दिया। उसके बाद वह घर आ गए। 

विज्ञापन
Kids Murder Meerut: Musarrat-Kosar held hands and legs and Saud killed by pressing kids mouth with a pillow
मेरठ में बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

हत्या से पहले मासूम बच्चों को हाथ-पैर बांधकर डाला गया था बेड के अंदर
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि मां और बच्चों के रिश्ते तार-तार करने वाली इस घटना में हत्या से पहले सऊद फैजी और निशा ने दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांधकर बेड के बॉक्स में डाल दिए थे। हालत बिगड़ने पर दोनों को बाहर निकाला और नशे के इंजेक्शन लगा दिए। बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं, पूर्व पार्षद बच्चों के शव गंगनहर में फेंकने के लिए अपनी कार की डिग्गी में रखकर भोला की झाल ले गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed