फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Chief Minister Yogi said, riots ruined the future of youth and we gave security

खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास: मुख्यमंत्री योगी बोले- दंगों ने बर्बाद किया युवाओं का भविष्य, हमने दी सुरक्षा

Sun, 02 Jan 2022 10:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Jan 2022 10:10 PM IST
सार

पीएम मोदी ने रविवार को मेरठ के सलावा में प्रदेश के सबसे बड़े खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में आस्था और बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था।

विज्ञापन
Meerut News: Chief Minister Yogi said, riots ruined the future of youth and we gave security
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि पिछली सरकारों में आस्था और बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था। दंगों ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया, लेकिन जब 2017 में भाजपा सरकार आई तो प्रदेश में दंगे होने बंद हुए। जिस कांवड़ यात्रा को रोक दिया गया था, वह फिर से शुरू हो चुकी है। यही नहीं, अब बहन-बेटियों के लिए कोई खतरा नहीं बन सकता। 

विज्ञापन


योगी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में एकलव्य क्रीड़ा कोच की स्थापना की है, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए योग्य प्रशिक्षण और कोचिंग की व्यवस्था करेगा। साथ ही उन्हें फेलोशिप देने और हर प्रकार का उत्तम माहौल देने का कार्य भी करेगा। सरकार उन सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है, जो ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स या किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में स्थान प्राप्त करेंगे। उनके शासन की सेवाओं में समायोजन हो सके और उन्हें सम्मान प्राप्त हो सके, वह अपनी प्रतिभा का लाभ नई पीढ़ी को दे सकें... इस सबका प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ऊर्जा और प्रतिभा से जाना जाता है पश्चिमी उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपनी ऊर्जा और प्रतिभा के लिए जाना जाता है। यहां का किसान और जवान सदैव न केवल राष्ट्र की सेवा के लिए, बल्कि अन्न उत्पादन में भी योगदान देता है। हर प्रकार से यह भूमि, उर्वरा भूमि रही है। हजारों वर्षों का इसका अपना इतिहास है, लेकिन पिछली सरकारों में विसंगतियां पैदा हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

मील का पत्थर साबित होगा खेल विवि
योगी ने कहा कि मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित होने वाला है। इससे युवाओं को खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का मौका मिलेगा, खेलेगा यूपी, जीतेगा यूपी। इसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आधार पर स्नातक की डिग्री मिलेगी।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed