{"_id":"63ecc7b48406cf3b31002b47","slug":"meerut-news-bus-vandalized-and-driver-beaten-after-collision-in-bike-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : स्कूल बस में जमकर तोड़फोड़, चालक को पीटा, कई बच्चे हुए चोटिल, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : स्कूल बस में जमकर तोड़फोड़, चालक को पीटा, कई बच्चे हुए चोटिल, ये था मामला
Wed, 15 Feb 2023 05:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:23 PM IST
सार
Meerut News : रॉन्ग साइड आ रहे स्कूल बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गुस्साए युवाओं ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। कई बच्चे चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
बस में तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ी रोड पर रॉन्ग साइड में आ रहे बाइक सवार को टक्कर लगने पर स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी गई विरोध करने पर कई युवकों ने बस के चालक की पिटाई कर दी। बस में सवार छात्र-छात्राओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
बुधवार को भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल की बस में बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था। लिसाड़ी रोड पर जाम लगने की वजह से बस चालक रॉन्ग साइड से बस को निकालने लगा। तभी सामने से आ रही बाइक से बस टकरा गई, जिसके बाद बाइक और बस चालक में मारपीट हो गई। बाइक सवार ने कुछ अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे युवकों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। बताया गया कि बस में बच्चे सवार थे। पथराव के समय बच्चों ने सीट के नीचे घुस कर जान बचाई। कुछ बच्चे चोटिल भी हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: घर दावत दी, फिर तीन युवकों को दी खौफनाक मौत, छात्रा की मोहब्बत में इजलाल ने किया था तिहरा हत्याकांड
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और बस को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। बाद में बच्चों को ऑटो में घर ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुन रहे थे SSP, बाहर आपस में भिड़े दो पक्ष, महिलाओं में जमकर हाथापाई