फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: attacked on residence Block chief, stone pelted and firing took place

Meerut: चुनावी रंजिश में ब्लॉक प्रमुख के आवास पर बोला हमला, जमकर हुआ पथराव, फायरिंग का भी आरोप

Thu, 01 Jun 2023 12:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Jun 2023 12:25 AM IST
सार

Meerut News : ब्लॉक प्रमुख के आवास पर हमला किया गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Meerut News: attacked on residence Block chief, stone pelted and firing took place
ब्लॉक प्रमुख के मकान पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख के आवास पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। ब्लॉक प्रमुख के भाई के साथ मारपीट भी की गई। बताया गया कि तोड़फोड़ में मकान की कुछ टाइल्स भी टूट गईं। फायरिंग का भी आरोप लगाया है। वहीं, हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर छानबीन की। 

विज्ञापन


बताया कि ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान का कस्बा खिवाई के मोहल्ला गढ़ी में आवास है। गुरुवार शाम को ब्लॉक प्रमुख का छोटा भाई आवास पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोगों गाली-गलौज करते हुए ब्लॉक प्रमुख के भाई मोहित के साथ हाथापाई करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने हमला बोल दिया और आवास पर ईंट पत्थर बरसा दीं। जिससे मकान का गेट क्षतिग्रस्त हो गया और टाइल्स भी टूट गईं। हालांकि हंगामा बढ़ता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 

यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के आवास पर हमला बोला। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का धंधा: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, इस हालत में मिले प्रेमी जोड़े, कई खेतों के रास्ते फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed