फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: All preparations complete in village of shooter Saurabh Chaudhary now PM Modi will talk to 15 players online

खिलाड़ियों से संवाद: शूटर सौरभ चौधरी ने पीएम मोदी से किया सवाल, आप देश कैसे संभालते हैं?

Tue, 13 Jul 2021 06:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jul 2021 06:30 PM IST
सार

पीएम मोदी ने सौरभ चौधरी से शूटिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के राज के बारे में सवाल किया। सौरभ ने बताया कि वो प्रतिदिन योगा करते हैं।

विज्ञापन
Meerut News: All preparations complete in village of shooter Saurabh Chaudhary now PM Modi will talk to 15 players online
शूटर सौरभ चौधरी से बात करते पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल बैठक कर देश के कई खिलाड़ियों से ऑनलाइन संवाद किया। पीएम मोदी ने सरूरपुर क्षेत्र के कलीना गांव निवासी शूटर सौरभ चौधरी से भी बात की। पीएम मोदी ने सौरभ चौधरी से शूटिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के राज के बारे में सवाल किया। सौरभ ने बताया कि वो प्रतिदिन योगा करते हैं। लेकिन इस जवाब के बाद सौरभ चौधरी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया।उन्होंने पूछा कि आप भी बताएं कि देश को कैसे संभालते हैं? हालांकि नेटवर्क के कारण प्रधामनंत्री सौरभ के सवाल को ठीक से सुन नहीं पाए। इसके बाद प्रधामनंत्री ने कलीना गांव से बैठक में मौजूद माता बृजेश देवी व पिता जगमोहन सिंह से वार्ता की।

विज्ञापन


वहीं भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के लखनऊ क्षेत्रिय केंद्र द्वारा कलीना गांव में आयोजित कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। यह कार्यक्रम बड़ी स्क्रीन पर लाइव चला है। वहीं इस दौरान भारतीय उपनिदेशक अरुणलाल ने सोरभ चौधरी के पिता को टी शर्ट दी। इससे पहले शूटर सौरभ चौधरी के गांव कलीना में प्रधानमंत्री से वर्चुअल बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थी। बताया गया कि इस बैठक में देशभर से 15 खिलाड़ी शामिल हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि वर्चुअल बैठक में खिलाड़ियों के साथ परिजन भी लाइव हैं, जिसको लेकर खिलाड़ियों के परिजन बेहद उत्साहित हैं। सौरभ के बड़े भाई नितिन चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करना हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी ने कहा कि सीधा प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिले, इससे खास कुछ नहीं हो सकता। अन्नू रानी के पिता अमरपाल सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए इससे अच्छे पल नहीं हो सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, उन्होंने आशा जताई कि हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने मंडल के खिलाड़ियों व मेरठवासियों से बैठक को देखने की अपील की। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए इस वेबसाइट hh://pmevents.ncog.gov.in पर पंजीकरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed