फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A young man has committed suicide by gun. The police has started inquiry.

सलाह से बढ़कर शराब : पिता ने पीने से रोका तो हेड कांस्टेबल के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 13 Jul 2021 12:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jul 2021 12:48 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल के बेटे ने खुद को गाली मारकर मौत के घाट उतार लिया। जानिए सुसाइड की वजह क्या है।

विज्ञापन
Meerut News: A young man has committed suicide by gun. The police has started inquiry.
मेरठ में हेड कांस्टेबल के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि पल्लवपुरम क्षेत्र की एकता नगर कॉलोनी के रहने वाले आकाश शर्मा (25 वर्ष) पुत्र विनय शर्मा ने सोमवार देर रात तमंचे से खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ये है सुसाइड की वजह
बताया गया कि परिवार के लोग शराब पीने का विरोध कर रहे थे, इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आकाश के पिता विनय शर्मा यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती बरेली डीआईजी कैंप कार्यालय में हैं। परिवार एकता नगर में ही रह रहा है। हेड कांस्टेबल का बेटा आकाश कुमार सोमवार देर रात शराब पीकर घर लौटा। परिजनों ने विरोध किया तो आकाश को यह बात बुरी लगी। रात में आकाश ने कमरे में जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर कमरे की तरफ पहुंचे। परिजननों ने तुरंत आकाश को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  आकाश की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आकाश दोस्तों के साथ शराब पीकर नशे में घर लौटा था। परिवार के लोग आकाश से दोस्तों के साथ छोड़ने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed