फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A victim family has demanded to SSP for action against many accused

Meerut: पीड़ित परिवार ने एसएसपी को सुनाई आपबीती, दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये है पूरा मामला

Mon, 13 Mar 2023 05:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Mar 2023 05:55 PM IST
सार

Meerut News : पीड़ित परिवार ने एसएसपी को आपबीती सुनाई और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि दबंगों ने होली पर बुरी तरह पीटा था।

विज्ञापन
Meerut News: A victim family has demanded to SSP for action against many accused
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में सोमवार को एक परिवार ने एसएसपी से शिकायत करते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


ये है मामला
कंकरखेड़ा क्षेत्र में होली के दिन दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर फायरिंग करते हुए मां-बेटी सहित पूरे परिवार को जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान एक महिला  का गर्भपात भी हो गया। वहीं, पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ितों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटी की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित प्रेम नगर की रहने वाली महिला अपनी बेटियों और पड़ोस के कुछ लोगों के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने बताया कि होली के दिन उसकी बेटियां पड़ोसी महिलाओं के साथ होली खेल रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान क्षेत्र के रहने वाले एक दबंग ने महिला की बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंग और उसके साथियों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला और उसकी बेटियों को जमकर पीटा। वहीं बचाव में आई पड़ोस की एक गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप

आरोप है कि इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि थाना पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोप है कि पुलिस उन्हें ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed