फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News, A soldier has stated the reason for his death in a suicide note

सिपाही ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, ‘मैं वैवाहिक जीवन से खुश नहीं’ फांसी लगाकर दी जान

Tue, 12 May 2020 02:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 May 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Meerut News, A soldier has stated the reason for his death in a suicide note
कांस्टेबल विजय गौड़ - फोटो : amar ujala

मेरठ में पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर जान देने वाले सिपाही विजय गौड़ ने सुसाइड नोट के जरिए अपना दर्द बयां किया है। पुलिस के अनुसार सिपाही विजय ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपने माता-पिता व दोनों बच्चों से बहुत प्यार करता है। वह वैवाहिक जीवन से खुश नहीं था। इसी के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एसएसपी दफ्तर में तैनात सिपाही विजय गौड़ पत्नी वंदना और दो बच्चों के साथ गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित पनाचे अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता था। करीब 15 दिन पूर्व उसका पत्नी से विवाद हुआ था तो बताया गया कि विजय ने फ्लैट में आग लगाने का प्रयास किया था। गंगानगर थाना पुलिस भी मौके पर गयी थी। उसके बाद मामला बिगड़ने पर वंदना बच्चों को लेकर मायके खतौली चली गई थी और खतौली थाने में विजय के खिलाफ शिकायत की थी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परिजनों का आरोप है कि रविवार को खतौली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था तो ससुराल वालों द्वारा अभद्रता और गालीगलौज करने से वह अवसाद में आ गया था। रविवार देर शाम विजय फ्लैट पर लौटा था। सोमवार सुबह साथी सिपाहियों व पड़ोसियों ने उसे कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। विजय के पिता सुखराम और भाई अशोक एल ब्लॉक गंगानगर में रहते हैं। सूचना पर वे दोनों फ्लैट पर पहुंचे तो वह बंद मिला। बाद में पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो विजय का शव पंखे पर लटका मिला। एएसपी अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर गंगानगर बृजेश शर्मा ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई। पुलिस के अनुसार बताया कि विजय ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में खुदकुशी
पत्नी से विवाद के चलते सिपाही ने खुदकुशी की है। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। मौके से मिले सुसाइड नोट में दंपती के बीच विवाद का जिक्र मिला है। - अजय साहनी, एसएसपी

लॉकडाउन में आत्महत्या के छह केस
गंगानगर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या के छह केस सामने आ चुके हैं। अधिकांश मामलों में घरेलू विवाद कारण रहा। 22 मार्च को गंगानगर एच ब्लॉक में 28 साल की युवती ऋतु का शव फंदे पर लटका मिला था। सात अप्रैल को आई ब्लॉक में किराए पर रहने वाले शशिकांत त्यागी का शव भी पंखे से लटका मिला था। आठ अप्रैल को रजपुरा निवासी राजकुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। 12 अप्रैल को ईशापुरम में हवलदार धर्मेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 11 मई को सिपाही विजय ने फांसी लगा ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed