फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A man escaped leaving his old mother and the girl made a ruckus at the lover's house in other case

यूपी: बूढ़ी मां को छोड़कर भागा बेटा, फिर पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला, युवती ने प्रेमी के घर पर किया जमकर हंगामा

Wed, 26 May 2021 02:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 May 2021 02:33 PM IST
सार

एक व्यक्ति अपनी बूढ़ी मां को छोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चंद घंटों में ही फरार व्यक्ति को ढूंढ निकाला। उधर, एक युवती ने अपनी के घर पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Meerut News: A man escaped leaving his old mother and the girl made a ruckus at the lover's house in other case
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नौचंदी पुलिस को मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग महिला सत्यवती सोहराब गेट बस अड्डे पर मिली। उसने बताया कि उसका बेटा मनोज उसे यहां छोड़ गया। वह संभल ले जाने की बात कह कर ले जा रहा था। बुजुर्ग महिला के पास वैक्सीनेशन कार्ड मिला, जिस पर शास्त्री नगर का पता था। नौचंदी इंस्पेक्टर ने बताया कि मनोज से संपर्क कर वृद्धा को उसके साथ भेज दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, गंगानगर निवासी एक युवक के घर के बाहर युवती ने हंगामा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उससे शादी और शारीरिक संबंध बनाने के बाद छोड़ दिया है। वह युवक के साथ रहने की जिद करते हुए पूरी रात वहीं पर बैठी रही। मंगलवार दोपहर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के एक गांव निवासी युवती गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात गंगानगर निवासी एक युवक से हुई थी। यह युवक भी गुरुग्राम में ही नौकरी करता है। युवती का दावा है कि प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन, शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने उसे छोड़ दिया। इससे गुस्साई युवती सोमवार रात में गंगानगर पहुंच गई और वहां युवक के साथ रहने की जिद करते हुए हंगामा कर दिया। वहीं हंगामा बढ़ने पर युवक के परिजन घर का ताला लगाकर चले गए। महिला पूरी रात आरोपी के घर के बाहर ही बैठी रहीं। उधर, पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए दो पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझा कर उसे गंगानगर थाने भेज दिया। उसने तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसके पास शादी से संबंधित फोटो भी हैं। सीओ सदर पूनम सिरोही और इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। अगर युवती को युवक के साथ रहना है तो उसे कोर्ट में प्रार्थना पत्र देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed