फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 75 thousand tones of garbage has been disposed in the Rasulpur gavri village after the NGT order

आखिर दिखने लगा एनजीटी के आदेश का असर, बहुत जल्द हरियाली के लिए जाना जाएगा रसूलपुर गांवड़ी

Fri, 12 Feb 2021 02:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Feb 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: 75 thousand tones of garbage has been disposed in the Rasulpur gavri village after the NGT order
गांवड़ी में यहां पहले कूड़ा के ढेर लगे थे, आज हरियाली छाई हुई है। संवाद - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर रसूलपुर गांवड़ी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में कूड़ा निस्तारण का असर दिखने लगा है। नगर निगम ने यहां डंप एक लाख टन पुराने कूड़े में से करीब 75 हजार टन कूड़े का निस्तारण कर खाली जमीन पर हरियाली कर दी है। यहां 14 हजार पौधे रोपे गए हैं। यहां पिकनिक स्पॉट भी बनाए जाने की योजना है।

विज्ञापन


काली नदी के निकट होने और गांवड़ी के ग्रामीणों के विरोध के बाद नगर निगम ने यहां कूड़ा डंप करना बंद कर दिया था। एनजीटी के आदेश पर यहां बने पुराने कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए निगम ने 15 टन प्रतिदिन क्षमता वाला बैलेस्टिक सैपरेटर प्लांट भी लगा दिया। 
विज्ञापन


प्लांट प्रभारी एवं सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि यहां लगे करीब एक लाख टन पुराने कूड़े में से करीब 75 हजार टन कूड़े को निस्तारित किया जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शहर का कूड़ा भी जाएगा गांवड़ी
जल्दी ही शहर का कूड़ा भी गांवड़ी में भेजा जाएगा। यहां लीचेट फ्लोर का निर्माण हो चुका है। पहले गीले कूड़े को लीचेट प्लेटफार्म पर डाला जाएगा ताकि उससे निकलने वाला गंदा पानी जमीन में न जा सके। बाद में दूसरे लीचेट प्लेटफार्म पर सुखा कर कूड़े का निस्तारण किया जाएग।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: 40 करोड़ की जमीन पर अमर उजाला की पड़ताल, धड़ल्ले से हो रहे कब्जे, सामने आया पूरा सच

40 हजार वर्गमीटर में रोपे गए 14 हजार फलदार और औषधीय पौधे
खाली हुई करीब 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर फाइकस, मोलेसरी, जामुन, सागोन, नीम, कनेर, आंवला, कंजी, शीशम, इमली, अशोक और अर्जुन के करीब 14 हजार पौधे रोपे गए हैं। काफी बड़े हिस्से में उद्यान अनुभाग सब्जी और सरसों की खेती भी कर रहा है। इसमें रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। आगे हरियाली का क्षेत्र 50 हजार वर्गमीटर किया जाना है।

एनजीटी की ओवरसाइट कमेटी अगले महीने करेगी निरीक्षण 
मार्च में एनजीटी की ओवरसाइट कमेटी गांवड़ी प्लांट का निरीक्षण कर यहां डंप पुराने कूड़े के निस्तारण को परखेगी। एनजीटी ने ओवरसाइट कमेटी गठित कर इसकी निगरानी के आदेश दिए हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि मार्च में होने वाले एनजीटी की ओवरसाइट कमेटी के निरीक्षण से पहले बाकी बचे 25 टन कूड़े में से काफी हिस्से को निस्तारित कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed