फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 33rd convocation will be held in CCSU and now there will be journalism seminar hall in the name of martyr Major

दीक्षांत समारोह 2021: 216 होनहारों को मिलेंगे मेडल, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम, अब शहीद मेजर के नाम पर होगा पत्रकारिता का सेमिनार हॉल

Tue, 21 Dec 2021 10:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Dec 2021 10:52 PM IST
सार

सीसीएसयू में कल 33वां दीक्षांत समारोह होगा। इस दौरान राज्यपाल और उप-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होनहार छात्र-छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut News: 33rd convocation will be held in CCSU and now there will be journalism seminar hall in the name of martyr Major
अफसरों ने किया निरीक्षण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 33वां दीक्षांत समारोह बुधवार यानी कल होगा। 216 होनहारों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। राज्यपाल-कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी गोल्ड मेडलिस्ट को सुबह नौ बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम पहुंचना होगा। 10 बजे से दीक्षांत समारोह शुरू हो जाएगा। गोल्ड मेडल और विशिष्ट प्रमाण-पत्र पाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी समारोह में शामिल होंगे, अन्य छात्रों को विवि में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं सीसीएसयू के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के सेमिनार हॉल का नाम शहीद मेजर गौरव शर्मा के नाम पर रखा जाएगा।

विज्ञापन


2021 के दीक्षांत समारोह में 127961 छात्र-छात्राओं को उपाधि मिलेंगी। इनमें छात्रों की संख्या 42492 यानी 33 फीसदी है और छात्राओं की संख्या 85496 है यानी 66 फीसदी है। उपाधि पाने में जहां लड़कियों की संख्या ज्यादा है, वहीं 75.24 फीसदी मेडल पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। कुल 206 गोल्ड मेडल में लड़कियों की संख्या 155 है, जबकि लड़कों की संख्या 51 है। 
विज्ञापन


कुलाधिपति-राज्य आनंदी बेन पटेल 50 छात्र-छात्राओं को प्रायोजित मेडल देंगी, अन्य टॉपर्स को कुलपति और अन्य अतिथि मेडल देंगे। मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्डीज इन इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट नई दिल्ली के निदेशक प्रो. नागेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। समारोह में वर्ष 2021 के लिए एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, एक पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, दो चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 50 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 155 कुलपति स्वर्ण पदक एवं 177 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वर्ष 2020 के लिए एक प्रायोजित स्वर्ण पदक, छह कुलपति स्वर्ण पदक और नौ विशिष्ट प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस, एमडी की उपाधि आठ बजे से मिलेंगी 
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस, एमडी एवं एमएस की उपाधियों का वितरण सुबह आठ बजे से नौ बजे तक विवि के गोपनीय भवन काउंटर और प्रशासनिक भवन के स्वागत कक्ष के काउंटर से किया जाएगा।

डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण 
डीएम के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि जाकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी परतापुर और सीसीएसयू के खेल मैदान में बनाए गए हेलिपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। 

बिना दीक्षांत आईकार्ड के नहीं मिलेगा प्रवेश 
सीसीएसयू में मेन गेट से किसी को भी बिना निमंत्रण पत्र या दीक्षांत आईकार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंगलवार सुबह से ही कैंपस के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। छात्र नेता विनीत चपराणा, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंशु मलिक, प्रदेश सचिव हैविन खान ने राज्यपाल को ज्ञापन देने को कहा है, जिसके चलते पुलिस चौकस है। 

राज्यपाल का कार्यक्रम  
सुबह 9: 50 बजे हेलिकॉप्टर से विवि खेल मैदान आएंगी   
10 से 12 बजे तक नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में रहेंगी 
12:05 बजे कार से सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के दीक्षांत समारोह के लिए होंगी रवाना
12:20 पर कृषि विवि आगमन 
12:30 से 2:30 तक दीक्षांत समारोह में शामिल
2:35 पर कृषि विवि से परतापुर हवाई पट्टी 
3:15 बजे परतापुर हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए रवाना होंगी

उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम 
सुबह 08:35 पर स्टेट प्लेन से हिंडन एयरपोर्ट आएंगे 
9:50 बजे गाजियाबाद से सीसीएसयू पहुंचेंगे 
10 बजे से 12 तक दीक्षांत में शामिल रहेंगे
12.30 से 1:00 बजे तक शिक्षा के अधिकारियों के साथ बैठक
01:35 बजे सीसीएसयू से कार द्वारा परतापुर हवाई पट्टी के लिए रवाना 
02:05 बजे स्टेट प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना

शहीद मेजर गौरव शर्मा के नाम पर होगा पत्रकारिता का सेमिनार हॉल
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के सेमिनार हॉल का नाम शहीद मेजर गौरव शर्मा के नाम पर रखा जाएगा। मेजर गौरव शर्मा सन 2000 में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। मंगलवार को विवि में हुई कार्य परिषद की बैठक में निर्णय पर मुहर लगा दी गई। 

कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक में 12 कॉलेजों को संबद्धता प्रदान की गई। 31 शोध छात्रों को शोध उपाधि प्रदान किए जाने पर मुहर लगी। इसके अलावा एमएससी जंतु विज्ञान विभाग में श्री कृष्ण अवतार गोयल स्मृति स्वर्ण पदक, एमएससी भौतिक विज्ञान में डॉ. वाईडी गुप्ता तथा डॉ. शकुंतला गुप्ता स्वर्ण पदक, एमएससी गणित मे श्री कैलाश प्रकाश पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्ण पदक, एमए अंग्रेजी में श्री सुंदर लाल जैन स्वतंत्रता सेनानी स्वर्ण पदक, एमए हिंदी में जगदेव शांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्ण पदक, एमएससी गणित में डॉ. प्रेम कंसल स्वर्ण पदक, एमए मनोविज्ञान में डॉ. केजी शर्मा स्वर्ण पदक दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा, डॉ. अरूण सिंह, प्रो. हरिभाऊ खांडेकर, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. विजय मलिक, प्रो. आरके सोनी, प्रो. प्रशांत कुमार तथा प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे। 

वीर नारी डॉ. रेखा शर्मा ने की थी मांग 
शहीद मेजर गौरव शर्मा की पत्नी शास्त्रीनगर ए ब्लॉक निवासी वीर नारी डॉ. रेखा शर्मा मेरठ कॉलेज के फिजिक्स विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वे 1983 में सीसीएसयू कैंपस की छात्रा रहीं। वे चाहती थी कि विवि के किसी भवन का नाम मेजर गौरव के नाम पर हो। इसके लिए उन्होंने कुलपति को पत्र लिखा था। रेखा शर्मा कुलपति को इसके लिए धन्यवाद देती हैं। वे कहती हैं कि उन्हें गर्व है कि शहीद मेजर गौरव की पत्नी हैं। शहीद गौरव शर्मा की एक बेटी शिवांगी शर्मा हैं, वे आस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed