{"_id":"644241cfb2f0d212b7030067","slug":"meerut-nauchandi-fair-postponed-and-dm-deepak-meena-has-declared-the-new-date-as-may-15-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऐतिहासिक नौचंदी मेला स्थगित, निकाय चुनाव की तैयारियों में लगे हैं अफसर, डीएम ने जारी की नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऐतिहासिक नौचंदी मेला स्थगित, निकाय चुनाव की तैयारियों में लगे हैं अफसर, डीएम ने जारी की नई तारीख
Fri, 21 Apr 2023 01:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:27 PM IST
सार
Meerut News : निकाय चुनाव की वजह से ऐतिहासिक नौचंदी मेला स्थगित हो गया है। वहीं, डीएम दीपक मीणा ने मेले के आरंभ की नई तारीख जारी की है।
विज्ञापन
नौचंदी मेला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद ही अब नौचंदी मेला शुरू होगा। नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं। जिनके चलते नौचंदी मेले में होने वाले कार्य अधूरे रह गए हैं।
विज्ञापन
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि नगर निगम में महापौर-पार्षदों, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए सरकारी अमला लगा हुआ है। जिसके चलते नौचंदी मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से नहीं लग पाए। नौचंदी मेले में होने वाले कार्यक्रम के कार्य भी अधूरे रह गए हैं। इन सभी को देखते हुए नौचंदी मेले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: सपा-रालोद गठबंधन में दरार, खुलकर सामने आई ये तस्वीर, भाजपा-बसपा में भी भीतरघाट, पढ़ें खास स्टोरी
विज्ञापन
बताया गया कि अब नौचंदी मेला 15 मई 2023 से आरंभ होगा। 13 मई 2023 को निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न हो जाएगी। दो दिन में नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारी नौचंदी मेले से संबंधित सभी कार्यों को पूरा कराकर मेले की शुरुआत कर देंगे। नगर निगम ने भी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है।
यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच