फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Namo Bharat Rapid Train ran till Modipuram, trial started, people showed different enthusiasm

Meerut: मोदीपुरम तक चली नमो भारत रैपिड ट्रेन, शुरू हुआ ट्रायल, लोगों में दिखा उत्साह, वीडियो बनाकर की शेयर

Thu, 01 May 2025 09:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 01 May 2025 09:10 PM IST
सार

मेरठ साउथ से शताब्दी नगर स्टेशन तक रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा था। बृहस्पतिवार को मोदीपुरम तक ट्रायल रन शुरू कर दिया गया। 

विज्ञापन
Meerut: Namo Bharat Rapid Train ran till Modipuram, trial started, people showed different enthusiasm
पहली बार अंडरग्राउंड चली रैपिड ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो भारत रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन बृहस्पतिवार को मोदीपुरम तक शुरू हो गया। अभी तक दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक रैपिड ट्रेन का संचालन हो रहा है। 
विज्ञापन

 

Meerut: Namo Bharat Rapid Train ran till Modipuram, trial started, people showed different enthusiasm
अंडरग्राउंड स्टेशन से बाहर निकलती रैपिड ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो महीने से मेरठ साउथ से शताब्दी नगर स्टेशन तक ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा था। बृहस्पतिवार को नमो भारत रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन मोदीपुरम तक शुरू कर दिया गया। पहली बार नमो भारत ट्रेन बेगमपुल अंडरग्राउंड स्टेशन से होते हुए रुड़की रोड से जाकर मोदीपुरम पहुंची। मोदीपुरम में लोगों में नमो भारत ट्रेन को देखकर जबरदस्त उत्साह और रोमांच दिखा। ट्रेन के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमो भारत रैपिड ट्रेन के मेरठ में चार स्टेशन हैं। मेरठ साउथ स्टेशन से शुरू होकर शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम में ट्रेन का ठहराव होगा। इन चारों स्टेशन पर मेट्रो और नमो भारत दोनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। दूसरी ओर मेट्रो ट्रेन के मेरठ में 13 स्टेशन हैं। 
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि पहली बार सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन चली है, यह बड़ी उपलब्धि है। सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक और मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम तक नमो भारत का ट्रायल रन चल रहा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed