फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Namazis going to the mosque for Friday prayers were stopped, ruckus ensued, police handled the mat

Meerut: जुमे की नमाज के लिए मस्जिद जा रहे समुदाय विशेष के लोगों को रोका, जमकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला

Fri, 02 May 2025 03:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 02 May 2025 03:29 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे विशेष समुदाय के ढाई सौ लोगों को ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोक लिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Meerut: Namazis going to the mosque for Friday prayers were stopped, ruckus ensued, police handled the mat
पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर घोपला गांव में जुमे की नमाज से पहले हंगामा हो गया। यहां नमाज के लिए जा रहे विशेष समुदाय के दर्जनों लोगों को ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोक लिया और वापस जाने को कहा। इस दौरान गांव में जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हर जुमे की नमाज के लिए ढाई सौ से 300 लोग गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने आते हैं। वापस लौटते समय हुड़दंग और स्टंट करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


 रैपिड रेल की निर्माणाधीन कंपनी एल एंड टी, दिल्ली रोड व आसपास की दुकानों पर काम करने वाले समुदाय विशेष के लोग जुमे की नमाज पढ़ने के लिए कंचनपुर घोपला गांव स्थित मस्जिद में जाते हैं शुक्रवार को नमाज पढ़ने जा रहे दर्जनों विशेष समुदाय के युवकों को ग्रामीणों ने रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विकास की बात: मेरठ में आवास विकास की नई टाउनशिप की तैयारियां तेज, जल्द होगी भूमि की खरीद

ग्रामीणों ने नमाजियों को वापस जाने के लिए कहा तो युवकों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने की बात कही। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 300 से अधिक नमाजी आते हैं। वापस जाते समय यह रास्ता घेरकर चलते हैं, इनमें कुछ युवक स्टंट के साथ हुड़दंग मचाते हैं। 
पिछले शुक्रवार को गांव निवासी एक युवक को नमाज पढ़कर जा रहे युवक की बाइक की टक्कर लग गई थी।

वहीं गांव में नमाज के लिए पहुंचे इमामुद्दीन ने बताया कि आसपास में कोई मस्जिद नहीं है। नमाज के लिए घोपला गांव की मस्जिद में जाते हैं। नमाजी तहजीब के साथ नमाज पढ़कर वापस लौट जाते हैं इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed