फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Nagar Nigam officers said our is not connection passports of henchmen of gangster Lawrence Bishnoi

UP: लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के पासपोर्ट में निगम ने पल्ला झाड़ा, ये बोले अफसर, SP देहात को सौंपी गई थी जांच

Fri, 24 May 2024 05:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 May 2024 05:28 PM IST
सार

Meerut News : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के पासपोर्ट बनवाए जाने के मामले में नगर निगम ने पल्ला झाड़ लिया है। एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी थी।

विज्ञापन
Meerut Nagar Nigam officers said our is not connection passports of henchmen of gangster Lawrence Bishnoi
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के पासपोर्ट का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाए जाने के मामले में मेरठ में नगर निगम के अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया है। एसपी देहात को बताया है कि उनके यहां से जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया गया। उन्होंने खुद ही फर्जी तरह से प्रमाण पत्र बनवाए होंगे। जांच में ये भी सामने आया है कि सिपाही ने दरोगा को बिना कागजात दिए ही खुद रिपोर्ट लगा दी थी। शुक्रवार को वे अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप देंगे।

विज्ञापन


राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ मोमासर बास निवासी व्यापारी जुगल तावणिया से चार अप्रैल को मोबाइल पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश रोहित गोदारा ने मांगी थी। रंगदारी वसूलने के लिए रोहित ने राहुल कुमार पुत्र चेतन लाल और महेंद्र कुमार पुत्र खजोहर लाल निवासी फतेहपुर बीकानेर को कहा था। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को दबिश दी तो सामने आया कि वे मेरठ से फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाकर दुबई भाग गए हैं।

विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि दोनों बदमाशों के पासपोर्ट कंकरखेड़ा के सुभाषपुरी निवासी राजू वैद्य ने बनवाए थे। उसने कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में फर्जी पते पर पासपोर्ट तैयार कराए। मेरठ नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया। जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर दोनों के फर्जी आधार कार्ड तैयार कराए गए। आधार कार्ड से फर्जी नामों से बैंक में भी खाते खुलवा लिए। इसके बाद राजू वैद्य ने गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस से तत्काल में दोनों के पासपोर्ट का आवेदन किया। कंकरखेड़ा थाने के सिपाही ने बिना जांच करे ही दरोगा से हस्ताक्षर कराकर उनकी आइडी से ही कागजात भेज दिए।

विज्ञापन

लखनऊ से रिपोर्ट पहुंचने पर पासपोर्ट कार्यालय से तत्काल में दोनों के पासपोर्ट जारी कर दिए। दोनों बदमाश राहुल और महेंद्र पासपोर्ट मिलते ही दुबई फरार हो गए। इस मामले में बीकानेर के फतेहपुर थाने में राजू वैद्य को नामजद करते हुए कंकरखेड़ा पुलिस और नगर निगम को भी आरोपी बनाया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पासपोर्ट बनाए जाने के मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर को रिपोर्ट सौंपी थी।

विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि उनकी जांच में सामने आया कि कंकरखेड़ा थाने के एक सिपाही ने दरोगा को पासपोर्ट की जांच के लिए कागजात दिए बिना ही रिपोर्ट लगा दी। जांच में उसकी लापरवाही मिली है, शुक्रवार को वह रिपोर्ट सौंप देंगे।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट

राजू वैद्य ने नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की कही थी बात
एकतरफ नगर निगम के अधिकारियों ने कह दिया है कि यहां से दोनों का प्रमाणपत्र नहीं बनवाया गया। जबकि राजू वैद्य ने बीकानेर पुलिस को बताया था कि उसने घूस देकर नगर निगम के कर्मचारियों से प्रमाण पत्र बनवाए थे। ऐसे में किसकी बात सही है, ये किसी की समझ में नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed