अमर उजाला की खबर का असर, म्यांमार के कारोबारी की 'मीट फैक्ट्री' की जांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार के एक कारोबारी की मेरठ में अवैध रूप से लगी मीट फैक्ट्री की जांच शुरू हो गई है। अमर उजाला में मामला प्रकाशित होने के बाद बुधवार को एमडीए टीम यहां पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है।
अलीपुर पीपलीखेड़ा के जंगल में बड़ी मीट फैक्ट्री लगाई गई है। एमडीए, नगर निगम या पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड समेत तमाम अन्य विभागों की स्वीकृति के बिना ही बड़ा निर्माण कर मीट बाहर भेजा जा रहा था।
दरअसल, यह प्लांट म्यांमार के एक कारोबारी ने लगाया है। अपनी कंपनी के नाम पर अलीपुर पीपलीखेड़ा के जंगल में कई सौ बीघा जमीन खरीदकर फैक्ट्री लगाई है। यहां पशुओं के अवशेषों को प्रसंस्कृत कर उसकी पैकिंग की जाती है। इतनी बड़ी फैक्ट्री की इमारत बन गई और एमडीए अधिकरियों ने इधर देखा तक नहीं। मामला खुलने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर जोनल प्रभारी मनोज सिंह ने अपनी नोडल टीम को वहां भेजा।
वहीं टीम के मुताबिक फैक्ट्री में काम बंद था। हालांकि टीम बाहर से ही गेट बंद देखकर लौट आई। इसकी विस्तृत जांच की बात कही जा रही है। यह तो जांच में साफ हो ही रहा है कि इसका नक्शा मंजूर नहीं है।
एमडीए के इंजीनियर और क्षेत्रीय टीम आखिर क्या कर रही थीं कि इतनी बड़ी फैक्ट्री बन गई। किसी ने रोका तक नहीं। मैंने जोनल अधिकारी को लगाया है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई होगी। -राजकुमार सचिव एमडीए
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/