फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Muzaffarnagar youth murdered by slitting his neck, murdered somewhere else and threw his dead body

Meerut: गर्दन काटकर युवक की हत्या, चाकू के गहरे जख्म देखकर कांपा कलेजा, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Tue, 05 Aug 2025 10:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Aug 2025 10:37 PM IST
सार

सरधना में गंगनहर पटरी पर कार में मुजफ्फरनगर निवासी अंसल का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चाकू से काटे जाने के कई निशान हैं। वहीं उसका चालक सावन चोटिल मिला। पुलिस ने शक के आधार पर सावन को हिरासत में ले लिया है और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Muzaffarnagar youth murdered by slitting his neck, murdered somewhere else and threw his dead body
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दस बजे एक सनसनीखेज वारदात में कार सवार युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी निवासी अंसल (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि कार चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 

घटना चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कपसाड़ गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अंसल और उसका चालक मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सीमली निवासी सावन कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में कार खड़ी मिली, जिसमें अंसल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था और चालक सावन घायल अवस्था में मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को तुरंत सीएचसी सरधना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंसल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए चालक सावन ने बताया कि रास्ते में एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी थी। लिफ्ट देने के बाद उसने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। उसका दावा है कि हमलावर लूट की नीयत से आया था और विरोध करने पर चाकू से वार कर दिया। अंसल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया।
 
विज्ञापन

पुलिस को चालक की कहानी पर पूरा भरोसा नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला लूट से अधिक आपसी रंजिश या निजी विवाद से जुड़ा हो सकता है। सावन की चोटें सतही हैं, जबकि अंसल पर किए गए चाकू के वार घातक और कई बार किए गए प्रतीत होते हैं। घटनास्थल पर संघर्ष के कोई विशेष चिह्न नहीं मिले हैं और कार में कोई और व्यक्ति होने के स्पष्ट प्रमाण भी नहीं हैं। यही कारण है कि पुलिस सावन की भूमिका को संदेह के घेरे में मानकर उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। 
 

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस लूटपाट, अंसल और सावन के बीच कोई पुराना विवाद व किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामला गंभीर है। सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। चालक सावन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। अंसल की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन मुजफ्फरनगर से सरधना पहुंच गए थे। परिजनों ने हत्या की पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed