{"_id":"612cb9e3fa51ac5bd65c8120","slug":"meerut-murder-news-police-arrested-three-acussed-in-saqib-murder-case-in-sardhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकिब हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: भाभी से अवैध संबंधों का पता चलने पर की थी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकिब हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: भाभी से अवैध संबंधों का पता चलने पर की थी दोस्त की हत्या
Mon, 30 Aug 2021 04:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 30 Aug 2021 04:28 PM IST
सार
25 अगस्त को सरधना के साकिब की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पूछताछ में आरोपी तालिब ने बताया कि उसने साकिब को अपनी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने अपने बड़े भाइयों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद साकिब की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साकिब हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना पुलिस और एसओजी ने सोमवार को सरधना के साकिब हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते साकिब की हत्या की गई थी। दोस्त ने ही भाइयों के साथ मिलकर उसे मौत की नींद सुलाया था। इस मामले में दो महिलाएं फिलहाल फरार चल रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नंगला आर्डर रोड नई बस्ती सरधना निवासी साकिब पुत्र शाहिद का मोहल्ला घोसिया निवासी दोस्त तालिब के यहां आना-जाना था। इसी दौरान साकिब के तालिब की भाभी तबस्सुम से अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक दिन तालिब ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने अपने बड़े भाइयों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बिलाल, अजीम, नफीसा, तबस्सुम, तालिब ने साकिब की हत्या की योजना बना ली।
विज्ञापन
25 अगस्त को तालिब, साकिब को लेकर रजवाहा नहर पटरी पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद बिलाल व उसके भाइयों ने साकिब को नीचे गिरा दिया और हाथ बांधकर पहले उसका गला रेता और फिर शरीर पर कई जगह छुरियों से वार किया। इससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपियों ने अपने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त छुरा छिपा दिया। इसके अलावा साकिब का मोबाइल भी तोड़ दिया। एसपी देहात ने बताया कि वर्ष 2019 में नवाबगढ़ी में मोहसीन पुत्र महमूद की गोली मारकर हत्या की गई थी। वह हत्या भी बिलाल ने ही की थी।
बताया कि मोहसीन को बिलाल के पत्नी तबस्सुम से अवैध संबंधों का शक हो गया था। फिलहाल दोनों फरार महिलाओं की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।