फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Murder-Cum-Robbery Accused Arrested After 12 Years, Had Fled to Saudi Arabia

UP: 12 साल से फरार हत्या-डकैती का आरोपी गिरफ्तार, एक हजार का था इनाम, वारदात के बाद इस देश को बनाया ठिकाना

Wed, 19 Aug 2026 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Aug 2026 12:30 PM IST
सार

मेरठ की किठौर पुलिस ने अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में वर्ष 2014 में ट्रक चालक की हत्या और डकैती के मामले में 12 साल से फरार आरोपी नौशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक हजार रुपये का इनाम था।

विज्ञापन
Meerut: Murder-Cum-Robbery Accused Arrested After 12 Years, Had Fled to Saudi Arabia
गिरफ्तार नौशाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की किठौर थाना पुलिस ने वर्ष 2014 में अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में हुई डकैती और ट्रक चालक की हत्या के मामले में 12 साल से फरार आरोपी नौशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद वह सऊदी अरब चला गया था और लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। अब किठौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गभाना थाना पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन

ट्रक घेरकर की थी लूट, विरोध पर चालक की हत्या
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि वर्ष 2014 में अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में ललियाना गांव निवासी नौशाद और उसके साथियों ने एक ट्रक को घेर लिया था। आरोपियों ने ट्रक चालक से लूटपाट की। विरोध करने पर आरोपियों ने चालक की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद अलीगढ़ पुलिस ने नौशाद के साथियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, गर्लफ्रेंड देख भड़की पत्नी, पति-प्रेमिका ने मिलकर पीटा, सड़क पर गिराकर मारपीट 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया था नौशाद का नाम
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में नौशाद का नाम सामने आया था, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। बताया गया कि वारदात के बाद नौशाद सऊदी अरब चला गया था। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया था।

किठौर पुलिस ने पकड़ा, गभाना पुलिस को दी जानकारी
कई साल बाद किठौर थाना पुलिस ने आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना गभाना थाना पुलिस को दी गई है। अब अलीगढ़ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

12 साल पुराना होने से रिकॉर्ड जुटाने में भी दिक्कत
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामला काफी पुराना होने के कारण अलीगढ़ पुलिस भी ट्रक चालक और अन्य आरोपियों के नाम की पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं करा सकी। हालांकि पुराने अभिलेख और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed