फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: Police arrested the accused cousin brother in teenager murder in wedding Venue

मंडप में दुष्कर्म के बाद हत्या: पुलिस ने आरोपी मौसेरे भाई को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 17 Nov 2021 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Nov 2021 11:59 AM IST
सार

मेरठ में मंडप में युवती की हत्या का आरोपी उसका मौसेरा भाई निकला है। मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। दरअसल सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी की दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात सामने आई थी जिसके बाद से लोगों में आक्रोश फैल गया था। 

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Police arrested the accused cousin brother in teenager murder in wedding Venue
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंडप में युवती की हत्या का आरोपी उसका मौसेरा भाई विशाल निवासी पिलखुवा, हापुड़ निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती के साथ उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


शादी के मंडप में हुई थी हत्या
गढ़ रोड स्थित रेड कारपेट मंडप में सोमवार रात शादी समारोह में दूल्हे की भांजी की हत्या हो गई थी। पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या होना बताकर पुलिस से शिकायत की थी। मौके से एक सिपाही रवि बालियान भी पकड़ा गया था। जिसको आरोपी जानकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में सिपाही और मंडप संचालकों की भी जांच की।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने खोले राज
मंगलवार देर रात पुलिस ने युवती के मौसेरे भाई विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल ने बताया कि वह युवती को मंडप के एक कमरे में रात 9:30 बजे ले गया था। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, विरोध करने पर विशाल ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडप में लड़की की हत्या करने वाला आखिर कौन है, इसे लेकर परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी की दरिंदगी के बाद सिपाही, रिश्तेदार और मंडप संचालक ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इनका जिक्र एफआईआर में भी हुआ था, लेकिन इन्हें नामजद नहीं किया गया। 
 
सिपाही बोला, शराब पी डांस किया और सो गया
इस मामले में सिपाही रवि बालियान से भी पूछताछ की गई थी। उसने बताया कि वह शराब के नशे में था और कमरे में सो गया था। दुल्हन के भाई से उसकी दोस्ती थी और उसके बुलावे पर वह शादी समारोह में आया था। दुल्हन का भाई शादी में व्यस्त था। उसके दो दोस्तों के साथ बैठकर मैंने शराब पी। एक बार वह गोकलपुर काली नदी के पास ठेके से शराब की बोतल भी लाए। 

रिश्तेदार पर टिकी थी जांच
मंगलवार को पुलिस को न तो सीसीटीवी फुटेज से कोई सुराग मिला है और न ही कॉल डिटेल से। दिनभर की जांच का नतीजा सिफर रहा। हालांकि, सिपाही और मंडप संचालक का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। उनसे पूछताछ भी की गई, उन्हें पुलिस ने अभी क्लीनचिट नहीं दी। अधिकारियों का दावा था कि घटना के दौरान दो घंटे लापता रहे रिश्तेदार विशाल पर जांच टिकी थी। देर रात को विशाल को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने सारा सच उगल दिया।  

पिता बोले- सीए बनना चाहती थी युवती
युवती के पिता ने बताया कि बेटी सीए की तैयारी कर रही थी। उसका शुरू से ही सपना सीए बनने का था। रेड कारपेट बैंक्वेट हॉल में हंसी-खुशी का माहौल गम में बदल गया। 40 मिनट में ऐसी अराजकता हुई कि युवती की हत्या हो गई और बरातियों को पीटा गया। सोमवार रात बैंक्वेट हॉल में लोकल से ही बरात आई थी। युवती की हत्या के बाद इंस्पेक्टर नीरज मलिक, उनके बाद सीओ सदर देहात पूनम सिरोही और रात में एसपी देहात केशव कुमार भी पहुंच गए थे। युवती को अस्पताल भी ले जाया गया, जहां उसे  मृत घोषित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed