फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Murder Case Accused Muskan Admitted to Hospital, Delivery Expected Today

Meerut: सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान अस्पताल में भर्ती, आज हो सकती है डिलीवरी, बच्चे के पिता को लेकर संशय

Mon, 24 Nov 2025 02:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 24 Nov 2025 02:39 PM IST
सार

Meerut Saurabh Murder case Update: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे प्रसव पीड़ा हो रही है और डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। वहीं पुलिस मामले की निगरानी में लगी हुई है और अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Meerut: Murder Case Accused Muskan Admitted to Hospital, Delivery Expected Today
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति सामान्य है, लेकिन किसी भी समय डिलीवरी हो सकती है। अस्पताल प्रशासन उसे लगातार मॉनिटर कर रहा है। कई चिकित्सकों की टीम निगरानी में लगाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस सतर्क, अस्पताल में बढ़ाई निगरानी
मामला संवेदनशील है, इसलिए पुलिस ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मुस्कान की मेडिकल रिपोर्ट भी समय-समय पर ली जा रही है। आज शाम तक डिलीवरी होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि मुस्कान की प्रेगनेंसी की खबरें आने के बाद से ही बच्चे के पिता को लेकर संशय बरकरार है। अब मुस्कान की डिलीवरी को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


चर्चित सौरभ हत्याकांड में 21 नवंबर को कैब चालक अजब सिंह की कोर्ट में जिरह हुई थी। इससे पहले उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों मुस्कान और साहिल की पहचान की थी। पुलिस लगातार अहम गवाहों को कोर्ट में पेश कर केस को मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन पर टिकी निगाह, इस दिन होगी जारी, गांवों में SIR को लेकर बैचेनी

Trending Videos

Meerut: Murder Case Accused Muskan Admitted to Hospital, Delivery Expected Today
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

सौरभ हत्याकांड की ये सनसनीखेज घटना तीन मार्च की है, जब मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सौरभ के शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल डाल दिया था। इसके बाद साहिल सौरभ का सिर अपने घर ले गया था। हत्या के बाद दोनों शिमला घूमने चले गए और 17 मार्च को लौटे थे।
 

18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी इस समय जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी हैं।

आज पहचान परेड के बाद आज होने वाली जिरह को केस की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि कैब चालक के विस्तृत बयान अदालत में मजबूत साक्ष्य बनेंगे।

Meerut: Murder Case Accused Muskan Admitted to Hospital, Delivery Expected Today
मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान के ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर मकान पर लटका ताला। .........

इस केस में जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में ट्रायल जारी है। कुल 36 गवाहों में से कई अहम गवाहों-मृतक के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज कराने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, उसके दोस्त, चाकू-छुरी विक्रेता, नीला ड्रम बेचने वाला दुकानदार, ड्रम काटने वाला मजदूर, पोस्टमार्टम टीम सहित कई लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब कैब चालक की गवाही भी रिकॉर्ड हो गई है।

Meerut: Murder Case Accused Muskan Admitted to Hospital, Delivery Expected Today
मृतक साैरभ, आरोपी मुस्कान व साहिल - फोटो : अमर उजाला

लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेंट में कार्यरत था। वह 24 फरवरी 2025 को मेरठ आया था। उसने 25 फरवरी को बेटी पीहू और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया था।

तीन मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में दोनों ने शव के टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट से भरकर छिपाया था। 18 मार्च को हत्याकांड का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed