{"_id":"64be20e587b618fe9006b754","slug":"meerut-murder-case-a-youth-shot-dead-his-elder-brother-in-sathala-village-of-mawana-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Meerut: बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Meerut: बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
Mon, 24 Jul 2023 12:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:30 PM IST
सार
Murder in Meerut : सठला गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में मवाना क्षेत्र के गांव सठला में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से हत्या का कारण जानने का प्रयास किया लेकिन, अभी कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गांव सठला निवासी फिरोज उर्फ सोनू (26) को छोटे भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी अलीना ने बताया कि फिरोज ने उससे लव मैरिज की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
पत्नी का कहना है कि उसके देवर और ससुर ने ही पति की गोली मारकर हत्या की है। सीओ व थाना प्रभारी मृतक की बहनों से घटना के संबंध में जानकारी कर रहे हैं लेकिन, परिवार वाले घटना के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस हत्या का कारण जानने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला हस्तिनापुर, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम