{"_id":"63fdb99512fcb42b4d0b04c4","slug":"meerut-municipal-corporation-contractor-committed-suicide-by-hanging-himself-upset-over-non-payment-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भुगतान न होने से परेशान नगर निगम के एक ठेकेदार ने पंखे पर झूल कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भुगतान न होने से परेशान नगर निगम के एक ठेकेदार ने पंखे पर झूल कर की आत्महत्या
Tue, 28 Feb 2023 01:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:51 PM IST
सार
मेरठ में नगर निगम में ठेकेदारी कर रहे बुलंदशहर के अनुपशहर निवासी दिपेश अग्रवाल ने मंगलवार सुबह पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह भुगतान न होने से परेशान थे।
विज्ञापन
दिपेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ नगर निगम में मॉडर्न इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर निर्माण कार्य करने वाले अनूपशहर निवासी ठेकेदार दीपेश अग्रवाल ने मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे गंगानगर स्थित किराए के मकान में पंखे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
परिवार वालों का आरोप है कि नगर निगम में लगभग 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए हुए हैं, जिनमें जिला रोड पर लोहिया पार्क मलयाना में नाला निर्माण समेत दर्जन भर से अधिक विकास कार्य किए हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Exclusive: निजाम भेजता रहा रकम, कर्मचारी करते रहे हजम, UERC का खाता ‘कंगाल’, पोल खुली तो किया ये काम
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन कमीशन खोरी और जांच के नाम पर भुगतान अटका आए हुए हैं। दो दिन पहले भी दीपेश अग्रवाल नगर निगम में पहुंचकर नगर निगम के अधिकारी और निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं से मिले थे।
बताया जा रहा है कि निगम के इंजीनियर और अधिकारियों ने सभी निर्माण कार्यों की जांच के बाद ही भुगतान की बात कहकर टरका दिया था। परिवार के लोगों का यह भी आरोप है कि 3 दिन से दीपेश अग्रवाल काफी टेंशन में थे कारण है कि सभी मजदूर और जिन लोगों से निर्माण सामग्री खरीद खरीदी थी। वह सब अपने भुगतान के लिए तगादा कर रहे थे। उसी डिप्रेशन के चलते दीपेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली है।