Exclusive: निजाम भेजता रहा रकम, कर्मचारी करते रहे हजम, UERC का खाता ‘कंगाल’, पोल खुली तो किया ये काम
नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय (यूईआरसी) में निजाम रकम भेजते रहे और कर्मचारी इस रकम को हजम करते रहे। कागजाें में फर्नीचर भी खरीदा, यात्रा भी की, मामला पकड़ में आने से पहले ही कर्मचारियों ने खेल भी कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत में नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय (यूईआरसी) में निजाम रकम भेजते रहे और कर्मचारी खाता ‘कंगाल’ होने तक हजम करते रहे। इस दौरान फर्नीचर भी खरीदा और यात्रा भी की परंतु सिर्फ कागजों में। हैरानी की बात तो यह है कि मामला पकड़ में आने से पहले ही उक्त खाता बंद कर नया खाता चालू कर दिया गया। अब मामला पकड़ में आया तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। एबीएसए मामले की पड़ताल में जुट गई है।
शिक्षा विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार जनपद में छह बीआरसी बड़ौली, छपरौली, बिनौली, पिलाना व खेकड़ा में हैं। वहीं, जनपद का एकमात्र नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय (यूईआरसी) नगरपालिका परिषद में संचालित है। जिसके अंतर्गत 13 विद्यालयों के रिकाॅर्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखने का जिम्मा है। शिक्षण कार्य सहित विद्यालयों के सही ढंग से संचालन के लिए एक खाता खुलवाया गया था।
जिसमें हर साल सरकार रकम भेजती थी ताकि कार्यालय पर तैनात कर्मचारी फर्नीचर खरीदने के अतिरिक्त विद्यालयों में शिक्षण कार्यों को दुरुस्त कराने के लिए यात्रा कर निरीक्षण के तहत जायजा लेकर रिपोर्ट बना सके और जरूरत पड़ने पर सामग्री खरीद सके।
यह भी पढ़ें: Baghpat: पड़ोसी से झगड़े में बीचबचाव करने आये पिता को लगी गोली, घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
हैरानी की बात यह है कि सरकार खाते में रकम भेजती रही और कर्मचारी जब तक हजम करते रहे। जब तक खाता कंगाल नहीं हुआ। फर्नीचर भी खरीदा गया और यात्रा भी हुई, लेकिन सिर्फ कागजों में। वर्तमान में इस कार्यालय की हालत बहुत दयनीय है। यहां न तो कंप्यूटर उपलब्ध है और न ही फर्नीचर की उचित व्यवस्था। यह बड़ा गोलमाल वर्ष 2010 से लेकर वर्ष 2017-2018 तक किया गया।
इस समय अवधि में हर साल यात्रा भत्ते के नाम पर 12 हजार, सामग्री खरीदने के लिए 10 हजार, एसएमसी ट्रेनिंग के नाम पर 7800, डीएफसी प्रशिक्षण के नाम पर 8 हजार सहित लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये खर्च दर्शाया जाता था।
यानी आठ साल की इस अवधि में लगभग 10 लाख रुपये के गोलमाल की आंशका है। इससे भी हैरानी की बात मामला पकड़ में न आए, इससे पहले ही उक्त खाता बंद कर दिया गया और अब नया खाता नगर शिक्षा अधिकारी व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के नाम से खोल दिया गया। किसी को कानोंकान खबर तक नहीं लगी। अब मामला पकड़ में आया तो शिक्षा विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया।
धनराशि कहां खर्च हुई मुझे नहीं पता : एबीएसए
एबीएसए वंदना सैनी ने बताया कि पहले नगर शिक्षा अधिकारी का खाता हुआ करता था, वह यूईआरसी के नाम संचालित था। उसे कुछ साल पहले बंद कर दिया गया और उसकी जगह नया खाता संचालित कर दिया गया। जब उनसे पूछा गया कि वर्ष 2010 से वर्ष 2017-2018 तक खाता संचालित था। उन्होंने बताया कि उक्त खाते में फर्नीचर, यात्रा भत्ता सहित सामग्री के लिए काफी धनराशि आती थी, लेकिन अब वह धनराशि कहा खर्च हुई, कहा गई, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यह जांच का विषय है, क्योंकि न तो हमें पासबुक दी गई है और न ही चेकबुक। अब खाता बिल्कुल शून्य है।