ताइक्वांडो खिलाड़ी के परिवार में आठ माह से कलह चल रही है। मामला पुलिस के पास भी पहुंचा, लेकिन घर का मामला बताकर उसे रफा-दफा कर दिया गया। परिवार के लोगों की पंचायत भी बैठी, जिसमें छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताकर उसका मुंह बंद करा दिया गया। छात्रा ने अपनी मां और एक भाई पर जबकि मां ने छात्रा पर आरोप लगाए।
पुलिस को सौंपा मां का वीडियो तो शर्म से झुक गया ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर, आठ माह से चल रही थी कलह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो खिलाड़ी का परिवार लिसाड़ीगेट में बदनाम है। खिलाड़ी की मां हैनीट्रैप में लोगों को फंसाती थी। खिलाड़ी ने अपनी मां की घिनौनी करतूतों का वीडियो पुलिस को सौंपा तो उसका सिर शर्म से झुक गया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला किसी को फंसाकर अश्लीलता करती है और तथाकथित पत्रकार उनकी वीडियो बना रहा है।
बताया गया कि महिला कई लोगों को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल भी कर चुकी है। वीडियो तथाकथित पत्रकार शहजाद बनाता था। वहीं, लोगों को ब्लैकमेल करता था। इसका वीडियो भी खिलाड़ी ने पुलिस को सौंपा है। सवाल है कि छात्रा के पास यह अश्लील वीडियो कैसे पहुंची। हालांकि छात्रा ने मां के मोबाइल से गुपचुप तरीके से वीडियो निकालने की बात कही।
पीड़िता के मेडल और प्रमाणपत्र फर्जी
पीड़ित ताईक्वांडो खिलाड़ी के पास मिले मेडल और जिला स्तर से लेकर दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल खेलों के प्रमाण पत्र फर्जी संस्था ने जारी किए हैं। 2018 में दिल्ली में जिस प्रतियोगिता का सर्टिफिकेट पीड़िता के पास है, उस पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटी प्रभात शर्मा के साइन ही नहीं हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने ताइक्वांडो खेल के विशेषज्ञों से प्रमाणपत्रों की जांच कराई। उन्होंने प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की पुष्टि की।
कोच के जाल में फंसी बेटी : मां
पुलिस की पूछताछ में खिलाड़ी की मां ने अपनी बेटी की महिला कोच पर बेटी को जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि पति की गंदी हरकत के चलते उसको तलाक दे दिया था। वह मजदूरी करके बच्चों की परवरिश कर रही है। बेटी की बीए की पढ़ाई तक का खर्चा उठाया। बेटी घर से पैसे चोरी कर कोच को देती थी। कई परिचितों से उसने पैसा लिया।
मां का आरोप है कि ताइक्वांडो की महिला कोच ने उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाया हुआ है। बेटी व कोच के बीच समलैगिंता हो सकती है। कोच कई दिनों तक बेटी को अपने साथ टूर पर ले जाती है। विरोध करने पर कोच उसको भड़का देती है।
आरोप लगाया कि कोच उसकी बेटी को कहीं पर फंसा रही है। खुद की अश्लील वीडियो के बारे में उसने कहा कि दस दिन पहले प्लॉट खरीदवाने के बहाने गांधी आश्रम के पास एक व्यक्ति नंदनी बार में ले गया। नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी वह शिकायत करेगी।