फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस को सौंपा मां का वीडियो तो शर्म से झुक गया ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर, आठ माह से चल रही थी कलह

Sat, 11 May 2019 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 May 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Meerut Mother pressured her daughter to be in prostitution
महिला को थाने लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ताइक्वांडो खिलाड़ी के परिवार में आठ माह से कलह चल रही है। मामला पुलिस के पास भी पहुंचा, लेकिन घर का मामला बताकर उसे रफा-दफा कर दिया गया। परिवार के लोगों की पंचायत भी बैठी, जिसमें छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताकर उसका मुंह बंद करा दिया गया। छात्रा ने अपनी मां और एक भाई पर जबकि मां ने छात्रा पर आरोप लगाए। 



दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे और उनके खिलाफ सबूत तलाशते रहे। मां ने छात्रा की ताइक्वांडो की कोचिंग बंद करा दी तो छात्रा ने मां की अश्लील वीडियो और तथाकथित पत्रकार की घिनौनी हरकत की पोल खोल दी। एक भाई पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया।

Meerut Mother pressured her daughter to be in prostitution
एनजीओ कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

ताइक्वांडो खिलाड़ी का परिवार लिसाड़ीगेट में बदनाम है। खिलाड़ी की मां हैनीट्रैप में लोगों को फंसाती थी। खिलाड़ी ने अपनी मां की घिनौनी करतूतों का वीडियो पुलिस को सौंपा तो उसका सिर शर्म से झुक गया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला किसी को फंसाकर अश्लीलता करती है और तथाकथित पत्रकार उनकी वीडियो बना रहा है।

बताया गया कि महिला कई लोगों को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल भी कर चुकी है। वीडियो तथाकथित पत्रकार शहजाद बनाता था। वहीं, लोगों को ब्लैकमेल करता था। इसका वीडियो भी खिलाड़ी ने पुलिस को सौंपा है। सवाल है कि छात्रा के पास यह अश्लील वीडियो कैसे पहुंची। हालांकि छात्रा ने मां के मोबाइल से गुपचुप तरीके से वीडियो निकालने की बात कही। 

Meerut Mother pressured her daughter to be in prostitution
महिला को थाने लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता के मेडल और प्रमाणपत्र फर्जी
पीड़ित ताईक्वांडो खिलाड़ी के पास मिले मेडल और जिला स्तर से लेकर दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल खेलों के प्रमाण पत्र फर्जी संस्था ने जारी किए हैं। 2018 में दिल्ली में जिस प्रतियोगिता का सर्टिफिकेट पीड़िता के पास है, उस पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटी प्रभात शर्मा के साइन ही नहीं हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने ताइक्वांडो खेल के विशेषज्ञों से प्रमाणपत्रों की जांच कराई। उन्होंने प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Mother pressured her daughter to be in prostitution
आरोपियों को लेकर थाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोच के जाल में फंसी बेटी : मां  
पुलिस की पूछताछ में खिलाड़ी की मां ने अपनी बेटी की महिला कोच पर बेटी को जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि पति की गंदी हरकत के चलते उसको तलाक दे दिया था। वह मजदूरी करके बच्चों की परवरिश कर रही है। बेटी की बीए की पढ़ाई तक का खर्चा उठाया। बेटी घर से पैसे चोरी कर कोच को देती थी। कई परिचितों से उसने पैसा लिया।

मां का आरोप है कि ताइक्वांडो की महिला कोच ने उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाया हुआ है। बेटी व कोच के बीच समलैगिंता हो सकती है। कोच कई दिनों तक बेटी को अपने साथ टूर पर ले जाती है। विरोध करने पर कोच उसको भड़का देती है।
 

विज्ञापन
Meerut Mother pressured her daughter to be in prostitution
पुलिस से अपनी बात कहती आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

आरोप लगाया कि कोच उसकी बेटी को कहीं पर फंसा रही है। खुद की अश्लील वीडियो के बारे में उसने कहा कि दस दिन पहले प्लॉट खरीदवाने के बहाने गांधी आश्रम के पास एक व्यक्ति नंदनी बार में ले गया। नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी वह शिकायत करेगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed