फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mother and wife of BJP leader Prince Chowdhary protest sit-in at the SSP office for five hours

Meerut: भाजपा नेता की मां-पत्नी ने SSP ऑफिस पर दिया धरना, पांच घंटे तक बैठी रहीं दोनों, खोली पुलिस की पोल

Thu, 09 Feb 2023 12:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Feb 2023 12:13 AM IST
सार

Meerut News : भाजपा नेता की मां और पत्नी ने SSP ऑफिस पर धरना दिया। दोनों पांच घंटे तक एसएसपी ऑफिस पर ही बैठी रहीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस की पोल भी खोल दी।

विज्ञापन
Meerut: Mother and wife of BJP leader Prince Chowdhary protest sit-in at the SSP office for five hours
धरने पर बैठीं भाजपा नेता की मां और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में हुए हादसे में गौरव और वंश निवासी खजूरी की मौत के मामले में नामजद बिजनौर के भाजपा नेता प्रिंस चौधरी पर 25 हजार का इनाम घोषित होने पर उनकी मां सत्यवती और पत्नी अंशु ने एसएसपी ऑफिस पर पांच घंटे तक धरना दिया।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस उनके परिवार पर अत्याचार कर रही है। राजनीति के तहत यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रिंस की एक आंख खराब है और दूसरी से 30 फीसदी दिखता है। वह गाड़ी नहीं चला सकते, ड्राइवर गाड़ी चला रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने गलत तरीके से उन्हें नामजद किया।
विज्ञापन


बता दें कि 30 जनवरी 2023 को खजूरी गांव निवासी गौरव त्यागी और वंश त्यागी स्कूटी से परीक्षितगढ़ सामान लेने जा रहे थे। वहीं, परीक्षितगढ़ से फॉरर्च्यूनर और थार गाड़ी में सवार भाजपा नेता प्रिंस चौधरी, हिमांशू चौधरी निवासी बिजनौर सहित अन्य लोग खजूरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों वाहनों की टक्कर से इन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रिंस और हिमांशु को नामजद किया गया। इनके नाम वाहनों का रजिस्ट्रेशन बताया गया। मंगलवार को एसएसपी ने प्रिंस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। बुधवार को परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुनादी भी कराई।

इसके चलते प्रिंस की मां सत्यवती, पत्नी अंशु चौधरी परिवार के अन्य लोगों के साथ बुधवार दोपहर एक बजे एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। अधिकारी न मिलने पर दोनों सास-बहू वहीं धरना देकर बैठ गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: अधूरी रह गई परवेज मुशर्रफ की ये हसरत, मौत से पहले मेरठ में आकर करना चाहते थे ये काम

अंशु चौधरी ने बताया कि उनके पति की एक आंख खराब है और वह गाड़ी नहीं चला सकते। गाड़ी ड्राइवर चला रहे थे। पुलिस ने उनसे कई घंटे पूछताछ की। फॉरर्च्यूनर और थार गाड़ी उन्होंने खुद ही पुलिस को सौंपी। इसके बावजूद पुलिस ने प्रिंस को नामजद करके इनाम घोषित कर उनकी छवि धूमिल कर दी। एसपी देहात अनिरूद्ध सिंह ने जांच करने का आश्वासन दिया है। शाम पांच बजे परिवार यहां से लौट गया।

घर पर ताला लगाकर चले जाओ... हम दबिश देने आ रहे हैं
प्रिंस की मां सत्यवती ने परीक्षितगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस वालों ने फोन कर उनसे कहा कि तुम लोग घर पर ताला लगाकर चले जाओ, हम दबिश देने आ रहे हैं। दो-तीन दिन में मामला ठंडा हो जाएगा। बैठकर समझौता करा देंगे, घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस लगातार उनके संपर्क में थी। इसके बावजूद इनाम और घर पर मुनादी कराई गई। 

पत्नी अंशु ने कहा कि पुलिस किसके कहने पर ऐसा कर रही है, यह बात उनकी समझ से परे है। बड़े अपराधियों पर तो पुलिस इनाम नहीं करती, लेकिन सड़क हादसे के मामले में तुरंत इनाम कर दिया।

दिनभर भटकते रहे परिवार के लोग
प्रिंस की मां और पत्नी धरने पर बैठी रहीं, जबकि परिवार के अन्य लोग कभी आईजी तो कभी एडीजी मेरठ जोन कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए भटकते रहे। दिनभर यह सिलसिला चलता रहा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दुखद घटना से हिल गया पूरा शहर, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक तरीके से पांच लोगों की मौत

लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण दो युवकों की मौत हुई है। मामला गंभीर है। इसके चलते मुकदमा दर्ज हुआ और नामजद आरोपी पर 25 हजार का इनाम किया गया। आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो कोर्ट से कुर्की वारंट लेकर संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई भी करेंगे। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed