फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut: Mother and child die in Navjyoti Nursing Home, family members create ruckus, accuse of negligence in t

Bijnor नवज्योति नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 12:00 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Jul 2025 12:00 AM IST
सार

नूरपुर में नवज्योति नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद के नूरपुर नगर के चांदपुर मार्ग स्थित नवज्योति नर्सिंग होम में शुक्रवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात क्षेत्र के बसेड़ा तगा गांव निवासी अरविंद ने शुक्रवार को अपनी पत्नी काजल (29) को प्रसव पीड़ा होने पर नवज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने नार्मल डिलीवरी का भरोसा दिलाते हुए खून की व्यवस्था करने के लिए पति को भेज दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने मचाई तबाही, माया फर्टीलाइजर फैक्टरी में लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ही काजल ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजन बच्चे का अंतिम संस्कार करने गए थे, तभी देर शाम काजल की भी मौत हो गई। जब यह सूचना परिजनों को मिली तो उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा कर दिया।

मृतका अपने पीछे एक दो वर्षीय बेटा छोड़ गई है। घटना के बाद अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कराया और दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed