फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: More than fifty people suddenly fell ill after drinking contaminated water in Sardhana, hospita

MEERUT: सरधना में दूषित पानी पीने से बीमार पड़े 50 से ज्यादा ग्रामीण, मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर

Mon, 07 Nov 2022 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में मोहल्ला मंडी चमारन में दूषित पानी पीने से अचानक 50 से ज्यादा ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी लगते ही अधिकारी  मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
MEERUT: More than fifty people suddenly fell ill after drinking contaminated water in Sardhana, hospita
बीमार बच्चे व मौक पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में सोमवार सुबह दूषित पानी पीने से नगर के मोहल्ला मंडी चमारन गांव में तकरीबन 50 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई। बीमार हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं पानी पीने से लोगों की हालत बिगड़ने की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मंडी चमारान दूषित पानी पीने से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग पानी पीने से भी डर रहे हैं। बाहर से पानी पीने के लिए ला रहे हैं। अब तक पचास से अधिक लोगों को नगर के अलावा मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: आशीष ठीक नहीं, दूर रहो! नौकर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने दी हिदायत, बेटी ने बदले में दी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम सत्यप्रकाश व तहसीलदार नटवर सिंह ने स्थानीय लोगों से जानकारी की। वहीं पालिका ने पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। किसी परिवार में तो सभी सदस्य बीमार हैं। जिनमें बच्चे, महिला व बुजुर्ग शामिल हैं।

मोहल्लावासियों का कहना है कि दो दिन पहले टंकी के पानी में सफेद रंग आ रहा था। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। डीएम दीपक मीणा भी कंकरखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed