फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: More Than 30 Rounds Fired at Gram Pradhan's House in Pali, Villagers Terrified

Meerut: हस्तिनापुर के पाली में ग्राम प्रधान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 30 से अधिक राउंड गोली चलने से दहशत

Fri, 07 Nov 2025 12:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Nov 2025 12:30 PM IST
सार

हस्तिनापुर क्षेत्र के पाली गांव में देर रात ग्राम प्रधान सरिता के घर पर 30 से अधिक राउंड फायर किए गए। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से खाली खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: More Than 30 Rounds Fired at Gram Pradhan's House in Pali, Villagers Terrified
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर के पाली गांव में देर रात ग्राम प्रधान सरिता के घर पर कुछ लोगों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 30 से अधिक राउंड फायर किए जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गए और कोई भी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाया।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति लोकेन्द्र का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से यह फायरिंग की। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे, जिसके कारण सभी दहशत में आ गए।

विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस को वहीं से कई खाली कारतूस मिले जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है, जिसके बाद समझौता हुआ था। अब फिर से रंजिश तेज होने के संकेत सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed