फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mobilization intensifies in BJP for the post of District President and Metropolitan President

Meerut: भाजपा में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर लामबंदी तेज, जानें कौन-कौन हैं दावेदार

Thu, 28 Nov 2024 11:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 28 Nov 2024 11:15 AM IST
सार

लखनऊ में राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नरेश बंसल एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की उपस्थिति में मंडल व जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। 

विज्ञापन
Meerut: Mobilization intensifies in BJP for the post of District President and Metropolitan President
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। मेरठ का जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनने को लेकर लामबंदी तेज हो गई है। दावेदारों ने अपने जातीय समीकरणों और सियासी दावों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा दिया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों का चुनाव कराना है।
विज्ञापन

 

भाजपा में सदस्यता अभियान के बाद अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस समय बूथ स्तर पर चुनाव हो रहे हैं तो अगले चरण में मंडल और जिला स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है। एक से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे तो 15 से 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे। इसके लिए भाजपा में लामबंदी शुरू हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज फिर से कुर्सी पर काबिज होने की जुगत लगा रहे हैं तो नए दावेदारों ने भी खुलकर ताल ठोक दी है। इसके लिए अपने जातीय समीकरणों और संगठन क्षमता के साथ पार्टी नेतृत्व तक पहुंच बनाई जा रही है। भाजपा के जनप्रतिनिधि भी अपने खेमे के नेताओं को मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर बैठाने के लिए जुगत लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन

कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण
लखनऊ के विश्श्वरैया भवन में बुधवार को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नरेश बंसल एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित संगठन पर्व-सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला हुई। इस बैठक में मंडल व जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में मेरठ से अपील समिति संयोजक व पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा, राखी त्यागी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, समीर चौहान, अजीत चौधरी आदि ने भाग लिया।
 

ये हैं दावेदार...

जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, नरेश त्यागी एडवोकेट, अजीत चौधरी, विनोद चौधरी, समीर चौहान, सतेंद्र भराला, इंद्रपाल बजरंगी, हरीश चौधरी, हरवीर पाल, नरेश गुर्जर, संदीप पधान आदि की प्रबल दावेदारी बताई जा रही है। इसी तरह से महानगर अध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, विवेक रस्तोगी, डॉ. वकुल रस्तोगी, संजय त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, परमात्मा शरण कंसल, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, महेश बाली, नरेंद्र उपाध्याय आदि के नाम चल रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed