{"_id":"6832e23fe87bc6154f083d29","slug":"meerut-miscreants-used-to-loot-jewelery-from-women-doing-morning-walk-goldsmith-couple-used-to-sell-it-enco-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं से जेवर लूटते थे बदमाश, बेचते थे सुनार दंपती, पुलिस से हो गई मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं से जेवर लूटते थे बदमाश, बेचते थे सुनार दंपती, पुलिस से हो गई मुठभेड़
Sun, 25 May 2025 02:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 25 May 2025 02:56 PM IST
सार
सरधना थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। उसकी निशानदेही पर दंपती को भी पकड़ लिया। गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पैर में गोली लगने के बाद जमीन पर पड़ा बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मॉर्निंग वॉक पर घूम रही महिलाओं से जेवरात लूटने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का सरधना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य शाहनवाज निवासी तिलपनी थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने जेवरात बेचने वाले दंपती नौशाद और उसकी पत्नी नौशावा निवासी तिलपनी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस गैंग ने मेरठ के अलावा बागपत और मुजफ्फरनगर जिलों में भी सुबह के समय महिलाओं से जेवरात लूटने की कई घटनाएं की हैं। 18 अप्रैल को नानू गांव निवासी तपेश्वर त्यागी ने सरधना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी और अन्य महिलाएं सुबह मॉर्निंग वॉक पर घूमने गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर महिलाओं से जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज और सर्विलांस की मदद से गैंग में शामिल मुख्य आरोपी शाहनवाज को रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान शामली लोड नानू नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और जेवरात बरामद हुए हैं।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बताया कि कि उसने अपने चाचा दिलशाद और चचेरे भाई मुनाजिर के साथ मिलकर लूट की घटनाएं की हैं। बताया कि मॉर्निंग वॉक करते समय महिलाओं को तमंचा दिखाकर जेवरात लूट लेते थे और गहनों को आपस में बांट लेते थे। जेवरात को मेरठ के सुनार को नौशाद और उसकी पत्नी बेचती थी। पुलिस गैंग में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में लगी है।