थाने के पास बड़ी वारदात: नगदी समेत तीन पेटियां उड़ा ले गए चोर, चोरी की बीयर से पार्टी करेंगे बदमाश
Meerut News : पार्टी करने के लिए चोरों ने देसी शराब व बीयर की दुकान पर धावा बोल दिया। चोर दोनों दुकानों से करीब 50 हजार रुपये की नगदी व तीन बीयर पेटियां चोरी कर ले गए। यह वारदात थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई है।
विस्तार
मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के 200 मीटर की दूरी पर स्थित देसी शराब के ठेके और बीयर की दुकान में चोरी हो गई। बताया गया कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर ले गए।
बताया गया कि बदमाशों ने छत के रास्ते कुंबल कर दोनों दुकानों से 50 हजार रुपये और बीयर की तीन पेटी चोरी की और मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
यह भी पढ़ें: Sawan Month 2023: सावन के चौथे सोमवार को एतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
वहीं, सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन अतुल और राजकुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। देसी शराब के ठेके के सेल्समैन ने बताया कि पहले भी चोरी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: अगड़ों को साधा, पिछड़ों को लुभाया पश्चिमी यूपी से भाजपा की राष्ट्रीय टीम में चार पदाधिकारी
चोरी की इन दोनों घटनाओं को बारे में टीपीनगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह का कहना है कि चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।