फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: miscreant of vicious gang who robbed many arrested in a police encounter

MEERUT: पुलिस मुठभेड़ में लूट करने वाले शातिर गिरोह का बदमाश  गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

Sat, 05 Nov 2022 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Nov 2022 12:37 PM IST
सार

मेरठ में  परतापुर पुलिस ने मुठभेड़ में लूट करने वाले शातिर गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी है, पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
MEERUT: miscreant of vicious gang who robbed many arrested in a police encounter
घायल बदमाश के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शुक्रवार को परतापुर पुलिस ने मुठभेड़ में लूट करने वाले शातिर गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से पुलिस को अवैध हथियार व  एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार अल सुबह रिठानी चौकी के पास जैनपुर वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान एक सदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आते हुए दिखाई दिया तो पुलिस टीम द्वारा रूकने का ईशारा किया गया। बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो बदमाश के पैर में जा लगी।
विज्ञापन


बताया कि बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम तुषार पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगला मुख्तारपुर इंचौली बताया है। वह लूट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BAGHPAT: बालैनी टोल प्लाजा पर किसानों ने दिया धरना, नजदीकी गांवों के लिए फ्री कराने की मांग पर अड़े

पुलिस के अनुसार आरोपी से थाना कंकरखेडा व थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में हुई लूट के मामले में 3 लाख 34 हजार रूपये भी बरामद हुए हैं। अभियुक्त से एक बाइक व एक पिस्टल .32बोर मय 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त के खिलाफ थाना परतापुर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. तुषार पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगला मुख्तारपुर थाना इंचौली, जनपद मेरठ।

गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी का विवरण 
1. एक पिस्टल .32बोर मय 02 खोखा कारतूस
2. एक बाइक स्पेलंडर नं0 यूपी 15 डीएम 9388
3. 3 लाख 34 हजार रूपये नकद (थाना कंकरखेडा व थाना परीक्षितगढ की लूट से संबंधित)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed