{"_id":"64b3b977b7148fe95c0e8d2a","slug":"meerut-minor-girl-assaulted-by-luring-her-with-toffee-people-thrashed-accused-and-handed-over-to-police-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : टॉफी का लालच देकर नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : टॉफी का लालच देकर नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Sun, 16 Jul 2023 03:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:04 PM IST
सार
मेरठ के टीपीनगर में नाबालिग से टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर में नाबालिग से टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही नाबालिग बच्ची से पड़ोस में रहने वाले तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। वारदात कर आरोपी बच्ची को पास के खाली प्लाट में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया।
होश में आने के बाद खून से लथपथ बच्ची ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी।परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर आरोपी की धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस की लचर कार्यवाही को देखते हुए बाल्मीकि समाज के लोगो ने पैसे लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
टीपीनगर इंस्पेक्टर का कहना है कैलाश भगत पुत्र भगवानदास को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।