{"_id":"6920afda146611b8c8082a1d","slug":"meerut-medically-referred-from-the-district-hospital-ambulance-not-found-for-hours-woman-dies-in-agony-2025-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जिला अस्पताल से मेडिकल किया रेफर, घंटों तक नहीं मिली एंबुलेंस, तड़पते हुए महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जिला अस्पताल से मेडिकल किया रेफर, घंटों तक नहीं मिली एंबुलेंस, तड़पते हुए महिला ने दम तोड़ा
Sat, 22 Nov 2025 12:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:00 AM IST
सार
विमला को बुखार होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे मेडिकल रेफर किया गया। आरोप है कि 108 एंबुलेंस वाले कॉल पर केवल झांसा देते रहे, मगर एंबुलेंस नहीं भेजी।
विज्ञापन
विमला की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवतपुरा गौतमनगर निवासी विमला (46) की शुक्रवार को एंबुलेस सेवा न मिलने के कारण मौत हो गई। महिला को तीन दिन पूर्व बुखार, पेट में इंफेक्शन और पेट में सूजन की समस्या के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अस्पताल के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। शुक्रवार दोपहर से शाम तक परिजन 108 नंबर पर कॉल करते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
विमला के भतीजे विकास ने बताया कि जिला अस्पताल में भी उन्हें सुविधा नहीं दी गई। तीन दिन तक उनकी चाची की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आजाद समाज पार्टी के महानगर प्रभारी चतर सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित परिवार उनसे लगातार संपर्क में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को रेफर करने पर 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए उन्होंने कई बार फोन किया। दो बार फोन उठाया गया और जल्द सुविधा देने का आश्वासन दिया गया लेकिन सुविधा नहीं मिली। परेशान होकर परिजन महिला को घर ले गए। आरोप है कि समय पर उपचार न मिलने के कारण विमला की मृत्यु हो गई।
चतर सिंह ने बताया कि विमला की दो बेटी और एक बेटा है। मामूली बुखार में चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण महिला की मृत्यु हो गई है। विमला के पति विजय मजदूरी करते हैं। चतर सिंह ने कहा कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
ये भी देखें...
Meerut: कमिश्नर और डीएम ने किया मेट्रो स्टेशनों का दौरा, नमो भारत ट्रेन के संचालन को लेकर सामने आई बड़ी खबर
ये भी देखें...
Meerut: कमिश्नर और डीएम ने किया मेट्रो स्टेशनों का दौरा, नमो भारत ट्रेन के संचालन को लेकर सामने आई बड़ी खबर
