फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Medical gets permission for coronavirus examination, helpline starts

मेरठ मेडिकल को मिली कोरोनावायरस जांच की अनुमति, इन नंबर पर दें संबंधित कोई भी सूचना 

Wed, 18 Mar 2020 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Mar 2020 11:08 AM IST
सार

  • सेनिटाइजर व मास्क आवश्यक वस्तु घोषित, कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई
  • 10 दिन में मिल जाएगी मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब को कोरोना जांच किट
  • दो सैंपलों की जांच रिपोर्ट दिल्ली की लैब से मिली, नहीं निकला कोरोना
  • 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई अब तक, तीन का इंतजार, 54 लोगों की निगरानी 
  • स्वास्थ्य विभाग ने गठित की 38 रैपिड रेस्पांस टीमें , 100 से ज्यादा लोगों से किया संपर्क
  • कंट्रोल रूम खुला,1212662244 नंबर पर दें कोरोना से संबंधित कोई भी सूचना

विज्ञापन
Meerut Medical gets permission for coronavirus examination, helpline starts
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना की जांच के लिए शासन ने मेडिकल कॉलेज मेरठ की माइक्रोबायोलाजी लैब को अनुमति दे दी है। लैब के पास जांच के लिए सभी मशीनें पहले से हैं। दस दिन के अंदर लैब को कोरोना जांच किट और अन्य संबंधित संसाधन मुहैया करा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


 जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और दवा विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट में की बैठक में सेनिटाइजर और मास्क को आवश्यक वस्तु घोषित कर दिया। कोई भी इनकी कालाबाजारी या अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा पर बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 38 रैपिड रेस्पांस टीमें भी गठित की हैं। स्वास्थ्य विभाग का कंट्रोल रूम भी शुरू हो गया है, जिसके 01212662244 नंबर पर कोरोना से संबंधित सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन


डीएम ने बैठक में सीएमओ को निर्देशित किया कि वह कंट्रोल रूम में डॉक्टर और स्टाफ  की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर वहां के चिकित्सा अधीक्षक को नोडल बनाकर रोजाना रिपोर्ट प्राप्त करें। जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश से आ रहे लोगों में से जिन व्यक्तियों में लक्षण पाए जा रहे हैं, उन्हें अस्पतालों में आईसोलेटेड (पृथक) वार्ड में रखें और 13 से अधिक देशों से आ रहे लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (28 दिन तक) में रखने के लिए स्थान का चयन भी जल्द से जल्द करें।

जो रैपिड रेस्पांस टीमें बनाई गई हैं, उनमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी हैं। इनमें शहर में 26 और देहात में 12 टीमें काम करेंगी।  सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग विदेश से आए 54 लोगों की निगरानी कर रहा है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों से संपर्क किया गया है। इनकी सूची सोमवार को मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने 11 टीमों का गठन सोमवार को किया था, जिनमें मनोचिकित्सक और निजी अस्पतालों के लिए सर्विलांस टीम बनाई गई है। 

सीएमओ ने बताया कि अमेरिका से आए जिन दो लोगों के सैंपल रविवार को जांच के लिए दिल्ली लैब भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानी उन्हें कोरोना नहीं है। मंगलवार को अमेरिका से आई एक महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जबकि सोमवार को भेजे गए दो सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस तरह फिलहाल तीन लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमओ के अनुसार अभी तक 11 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है और सभी रिपोर्ट राहत भरी हैं। यानी किसी में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।

कोरोना को लेकर कोई सवाल है तो हमें बताएं...
कोरोना से बचाव को लेकर लोगों में कई तरह के सवाल हैं, जिनका वे जवाब चाहते हैं। अमर उजाला जनता के इन सवालों के जवाब स्वास्थ्य विभाग और आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सकों से लेगा और उन्हें अपने पाठकों तक पहुंचाएगा। ताकि लोग परेशान न हों और उन्हें सही जानकारी मिल सके। इसके लिए व्हाट्स एप नंबर 7617566168 पर आप अपना नाम और पते के साथ अपने सवाल भेज सकते हैं। आप चाहें तो हमें mrt-cityreporter@mrt.amarujala.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं।

माइक्रोबायोलॉजी लैब  प्रभारी को लखनऊ बुलाया
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना जांच की शासन ने सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। लैब प्रभारी डॉ. अमित गर्ग को इसके लिए लखनऊ बुलाया गया था। जल्द ही लैब शुरू की जाएगी।

ये काम करेंगी रैपिड रेस्पांस टीमें

  • विदेश से आए लोगों के बारे में जानकारी लेेंगी।
  • रोजाना उनकी सेहत के बारे में पूछताछ करेंगी।
  • अगर किसी में कोरोना जैसे लक्षण मिलते हैं तो उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
  • अगर कहीं कोरोना को लेकर अफवाह फैलती है या कोरोना को लेकर सूचना देता है तो तुरंत मौके पर जाकर पड़ताल करेंगी।
  • लोगों को कोरोना से बचाव और एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed