फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Medical College Update News, Team reached Meerut and visited Mandi after CM Yogi order

मेरठ पहुंची सीएम की टीम, रात में किया सब्जी मंडी का दौरा, लखनऊ तक गूंजा था मेडिकल का मामला

Tue, 12 May 2020 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Meerut Medical College Update News, Team reached Meerut and visited Mandi after CM Yogi order
टीम ने रात में किया सब्जी मंडी का दौरा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या और मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था होने के चलते मुख्यमंत्री ने मेरठ के लिए विशेष टीम गठित की है। सोमवार को लखनऊ से राजकीय वायुयान से प्रमुख सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश सहित डॉक्टरों की टीम मेरठ पहुंच गई। प्रमुख सचिव ने दिन में जहां सभी अधिकारियों के साथ तीन घंटे तक समीक्षा बैठक की। वहीं, रात को यह टीम जागृति विहार एक्सटेंशन में बनाई गई अस्थायी सब्जी मंडी का दौरा करने पहुंची। 

विज्ञापन


बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव टी. वेंकटेश ने स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन के आला अधिकारियों से बिंदुवार बात की। सीएमओ, सीएमएस, मेडिकल स्टाफ से भी हर बिंदु पर बात की गई। उन्होंने कहा कि जो भी कमियां हैं उनके लिए भी जिम्मेदारी तय कर दी जाएगी। इसके लिए समाधान निकालने के लिए अब कार्य तेज किया जाएगा, जिससे कोई भी समस्या आगे न आ सके। प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेज की ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बिंदु पर कहा कि इसका भी रिव्यू किया जाएगा, उसके बाद इसके लिए भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने एक-एक अधिकारी से वार्ता करते हुए सख्त लहजे में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव के साथ आईजी पीटीएस लक्ष्मी सिंह भी मौजूद रहीं।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वायरल ऑडियो में छलका मरीज का दर्द, 'न डॉक्टर आते हैं, न मिल रही दवाई'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वार्ड में लगाए गए चार कैमरे 
मेडिकल की ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की आंखें खुल गई हैं। मेडिकल के एक वार्ड में चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनकी निगरानी सीएमओ कार्यालय और मेडिकल प्राचार्य द्वारा की जा रही है। इन कैमरों से वार्ड में आने वाले डॉक्टरों की रिकॉर्डिंग, खाना दिए जाने की रिकॉर्डिंग आदि व्यवस्था की जाएंगी।
  
शाम के समय प्रमुख सचिव टी. वेंकटेश और आईजी लक्ष्मी सिंह ने जिले के आला अधिकारियों के साथ जाग्रति विहार स्थित अस्थायी सब्जी मंडी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। वहीं, ड्रोन से मंडी स्थल के फोटो लिए गए। इस मौके पर एडीजी जोन प्रशांत कुमार, कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed