फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut me tairaki

मेरठी तैराकों ने झटके 27 पदक

Sun, 12 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
meerut me tairaki
स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय (अंतर मंडलीय) जूनियर बालक, बालिका तैराकी प्रतियोगिता में मेरठ के तैराकों का दबदबा रहा। पहले दिन मेजबानों ने 27 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पीवीएनएल के एमडी अभिषेक प्रकाश ने किया। मेरठ की नाव्या सिंघल और आलिया सिंह ने तीन इवेंट और शेरोन ने एक इवेंट में तैराकी का नया रिकॉर्ड बनाया। प्रतियोगिता में सैफई स्पोर्ट्स हास्टल, स्पोर्ट्स कॉलेज एवं 15 मंडलों के करीब 276  खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान जिला तैराकी संघ के सचिव अशोक सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, राजाराम, रवि कपूर, भूपेंद्र सिंह यादव, जेपी यादव, रमेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे इवेंट के परिणाम
800 मीटर फ्री स्टाइल में बालक वर्ग के प्रथम ग्रुप में मुजफ्फरनगर के अतिश कुमार प्रथम, वाराणसी के निक्की साहनी द्वितीय, मेरठ के अवर्ण युवराज तृतीय। तृतीय और द्वितीय ग्रुप में गोरखपुर के युवराज यादव प्रथम, एसपी कालेज के रवि साहनी द्वितीय, मेरठ के साहिल तृतीय रहे। बालिका वर्ग प्रथम ग्रुप में इलाहाबाद के कृतिका प्रथम, मेरठ की अग्रता द्वितीय, लखनऊ की इशिता तृतीय रही। द्वितीय ग्रुप में मुजफ्फरनगर की अनामिका प्रथम, मेरठ की तेजल द्वितीय, वाराणसी की आयुष तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर बैक स्ट्रोक में बालक वर्ग के प्रथम ग्रुप में वाराणसी के अतुल कुमार प्रथम, मुजफ्फरनगर के अतिश कुमार द्वितीय, गोरखपुर के राम मिलन यादव तृतीय रहे। द्वितीय ग्रुप में एसपी हास्टल के अवध प्रथम, इलाहाबाद के हर्षित द्वितीय, मेरठ के जे लक्ष्य वर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग प्रथम ग्रुप में मेरठ की आंचल ठाकुर प्रथम, लखनऊ की वाणी विश्वनाथन द्वितीय, वाराणसी की मुस्कान तृतीय रही। दूसरे ग्रुप में मेरठ की नाव्या सिंघल प्रथम, आलिया द्वितीय, कानपुर की संजना अरोरा तृतीय रहीं। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बालक वर्ग के प्रथम ग्रुप में वाराणसी के अभय साहनी प्रथम, मुरादाबाद के रितिक द्वितीय, वाराणसी के प्रभाकर तृतीय रहे।
दूसरे ग्रुप में मुजफ्फरनगर के अभिषेक कुमार प्रथम, गोरखपुर के सोनू यादव द्वितीय, एसपी हास्टल के कमलेश तृतीय रहे। बालिका वर्ग के प्रथम ग्रुप में मेरठ की शैरोन प्रथम, ख्याति द्वितीय, मुजफ्फरनगर की साग्रति तृतीय स्थान पर रही। द्वितीय ग्रुप में मेरठ की आलिया प्रथम, लखनऊ की पंखुरी द्वितीय, मुजफ्फरनगर की मीना कुमारी तृतीय रही। 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले बालक वर्ग के प्रथम ग्रुप में वाराणसी के अभय प्रथम, मेरठ के श्लोक अग्रवाल द्वितीय, वाराणसी के सत्यम ने तृतीय और द्वितीय ग्रुप में मुजफ्फरनगर के आसिफ प्रथम, एसपी हास्टल के पंकज द्वितीय, एसपी कालेज के परमेश राजन तृतीय रहे। बालिका वर्ग के प्रथम ग्रुप में मेरठ की आंचल प्रथम, इलाहाबाद की शौर्य द्वितीय रहे।
द्वितीय ग्रुप में मेरठ की नव्या प्रथम, मुजफ्फरनगर की अनामिका द्वितीय, मेरठ की आलिया तृतीय रही। 200 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक में बालक वर्ग के प्रथम ग्रुप में एसपी हास्टल के अमरजीत प्रथम, वाराणसी के अभय द्वितीय, सूरज तृतीय रहे। दूसरे ग्रुप में एसपी हास्टल के दीपक प्रथम, मेरठ के श्रीवंत द्वितीय, वाराणसी के रोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग प्रथम ग्रुप में मेरठ की अग्रता प्रथम, लखनऊ की इशिता द्वितीय, मेरठ की राधिका तृतीय रही।
द्वितीय ग्रुप में मेरठ की नव्या प्रथम, मुजफ्फरनगर की अनामिका द्वितीय, वाराणसी की अयुष तृतीय रही। 50 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग के प्रथम ग्रुप में वाराणसी के  निक्की प्रथम, एसपी हास्टल के उदय द्वितीय, मेरठ के कुश्तब तृतीय रहे। दूसरे ग्रुप में एसपी हास्टल के अवध प्रथम, दीपक द्वितीय, इलाहाबाद के हर्षित तृतीय रहे। बालिका वर्ग के प्रथम ग्रुप में मेरठ की शेरोन प्रथम, इलाहाबाद की श्रेया द्वितीय, मेरठ की रितिका तृतीय रही। द्वितीय ग्रुप में मेरठ के आलिया सिंह प्रथम, सृष्टि द्वितीय, प्रियंका तृतीय रही।

4 गुना 200 मीटर के फ्री स्टाइल रिले वर्ग के बालक वर्ग में वाराणसी प्रथम, मेरठ द्वितीय, एसपी कालेज तृतीय रहा। द्वितीय ग्रुप में एसपी हास्टल प्रथम, मेरठ द्वितीय, मुजफ्फरनगर तृतीय रहा। बालिका वर्ग प्रथम में मेरठ प्रथम, लखनऊ द्वितीय, इलाहाबाद तृतीय और दूसरे ग्रुप में मेरठ प्रथम, मुजफ्फरनगर द्वितीय, लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed