फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Master Plan 2031 got approval by state government

महायोजना मंजूर : अब मेरठ में बहेगी विकास की गंगा, शहर से देहात तक पूरे होंगे लोगों के सपने

Thu, 25 Jan 2024 04:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jan 2024 04:30 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में अब विकास की गंगा बहेगी। शहर से देहात तक लोगों के सपने पूरे होंगे। मेडा की मेरठ महायोजना-2031 को शासन की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
Meerut Master Plan 2031 got approval by state government
टाउनशिप की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के चहुंमुखी विकास के द्वार खुल गए हैं। मेडा की मेरठ महायोजना-2031 को शासन की मंजूरी मिल गई है। अब शहर से लेकर देहात तक सुनियोजित विकास की गंगा बहेगी। मेरठ विकास प्राधिकरण की सीमा में 305 नए गांवों को शामिल किया गया है। अब शासनादेश मिलते ही मेडा बोर्ड बैठक में इसे अंगीकार कर लागू कर देगा। इसके बाद एक क्लिक पर ही महायोजना के तहत जमीन का भू-उपयोग पता चल सकेगा।

विज्ञापन

मेरठ महायोजना- 2031 में 1043 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है। यह महायोजना 2021 से लगभग दो गुना है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र में 75 फीसदी, व्यावसायिक क्षेत्र में 96 फीसदी और आवासीय क्षेत्र में 50 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसके तहत गांव में क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेज हो सकेंगे।

विज्ञापन

 

मेरठ महायोजना एक नजर में
भू-उपयोग महायोजना 2031 महायोजना 2021 इतना बढ़ा
आवासीय 12980.45 8670.58 49.7
व्यवसायिक 856.79 436.88 96.1
औद्योगिक 2820.86 1614.47 74.7
पब्लिक 3185.06 2524.98 26.1
पार्क व ओपन स्पेस 5163.03 3849.39 34.1
ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट 3039.37 2232.78 36.1
रीक्रिएशन व अन्य 678.63 389.56 74.2
शहरीकरण क्षेत्र 28724.19 19718.64 45.7
(उपलब्ध क्षेत्रफल हेक्टेयर में और बढ़ा क्षेत्र प्रतिशत में)

विकास प्राधिकरण की सीमा में 305 नए गांव शामिल
महायोजना में हस्तिनापुर, मवाना, लावड़, बहसूमा, सरधना, किठौर व खरखौदा क्षेत्र के 305 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र शामिल किया गया है। महायोजना में बहसूमा की संभावित जनसंख्या 28,614, लावड़ की 57,462, हस्तिनापुर की 71, 316, सरधना की 1 लाख 48 हजार 278 तथा मवाना की दो लाख 14 हजार 808 आंकी गई है।

विज्ञापन

ऐसे बढ़ाया औद्योगिक क्षेत्र
क्षेत्र प्रतिशत महायोजना-2031
मवाना
औद्योगिक 6 127.29
व्यवसायिक 4 84.86

सरधना
औद्योगिक 8 118.21
व्यवसायिक 3.5 51.72

हस्तिनापुर
औद्योगिक 8 56.85
व्यावसायिक 4 28.43

लावड़
औद्योगिक 6 34.36
व्यवसायिक 3.5 20.04

बहसूमा
औद्योगिक 8 22.81
व्यवसायिक 4 11.41

2000 करोड़ का होगा निवेश
शासन की ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत आरआरटीएस कॉरीडोर पर मिश्रित भू-उपयोग को महायोजना में मंजूरी दी गई है। इसके तहत 3200 हेक्टेयर में मिश्रित भू उपयोग रहेगा। इसमें औद्योगिक, व्यवसायिक, आवासीय, शैक्षिक संस्थान आदि सभी मौजूद रहेंगे। करीब 2000 करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतरेगा। - अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

विकास को मिलेगी रफ्तार
शासन से आदेश आने के बाद अब महायोजना-2031 को मेडा की बोर्ड बैठक में अंगीकार किया जाएगा। रैपिड और चारों ओर बन रहे हाईवे के जाल सहित सभी विकास योजनाओं को महायोजना-2031 में शामिल किया गया है। अब देहात को भी मेडा के विकास क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, लिहाजा देहात तक विकास कार्य होंगे। - विजय कुमार सिंह, नगर नियोजक, मेडा

यह भी पढ़ें: 
घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed