आपकी बेटी बीमार है: अस्पताल ले जा रहे हैं! ससुराल से फोन आते ही कांप गया पिता का कलेजा, फिर मिली माैत की खबर
मेरठ के दाैराला में पिता ने बेटी की शादी की थी। बुधवार देर रात ससुराल वालों ने सूचना दी कि आपकी बेटी बीमार है अस्पताल ले जा रहे हैं। पिता उठकर खड़ा ही हुआ था कि दूसरी काॅल पर बेटी की माैत की खबर मिली। पढ़ें क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला के कैली गांव में एक विवाहिता की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। गुरुवार सुबह थाने पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए हत्या की तहरीर दी है।
शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे ससुराल वाले
जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के गांव अरालसी निवासी चंद्रपाल ने अपनी बेटी ऊषा की 22 अप्रैल 2024 को कैली गांव निवासी युवक से शादी की थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ऊषा को परेशान करने लगे, जिस पर ऊषा ने अपने परिजनों को फोन पर जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: बसपा नेताओं की उठापटक मीरापुर उपचुनाव को न कर दे प्रभावित, मुद्दा भुनाने में जुटी सपा
पिता ने आकर बात करने का दिया था आश्वासन
बताया गया कि परिजनों ने ऊषा को समझाकर शांत कर दिया। बताया कि तीन दिन पहले भी ऊषा ने अपने पिता चंद्रपाल को फोन पर ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी, जिस पर पिता ने 17 या 18 नवंबर को कैली आने का आश्वासन दिया।
सुसराल से फोन आते ही कांप गया पिता का कलेजा
पिता चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार देर रात एक रिश्तेदार का फोन आया और जानकारी दी कि उनकी बेटी बीमार है। ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। थोड़ी देर में जानकारी मिली कि बेटी की मौत हो गई है। रात में ही वह कैली पहुंचे। गुरुवार को थाने पहुंचकर उन्होंने पति, ननद, सास पर हत्या करने का आरोप लगाया और थाने पर हंगामा किया।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया। पिता चंद्रपाल ने थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।