फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Married woman burnt alive for dowry, died during treatment in hospital, family seeks justice

मेरठ: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Sat, 16 Apr 2022 04:07 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Apr 2022 04:07 PM IST
सार

छह दिन पूर्व ससुराल वालों ने विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Married woman burnt alive for dowry, died during treatment in hospital, family seeks  justice
Meerut news - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। विवाहिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इंसाफ की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी शहरीन की चार साल पहले मेरठ के रहमान उर्फ गुड्डू के साथ निकाह हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन पूर्व ससुराल वालों ने विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। आस पड़ोस के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। तकरीबन छह दिन के उपचार के बाद तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई। महिला का शव दिल्ली के अस्पताल में ही रखा हुआ है। 
 
शनिवार को मृतक विवाहिता के परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। वहीं एसएसपी ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed