फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mansi Maheshwari animation film Bunnihood will be screened in Cannes

कामयाबी: मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म 'बनीहुड' की कांस में होगी स्क्रीनिंग

Tue, 30 Apr 2024 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Apr 2024 10:38 AM IST
सार

मेरठ की मानसी माहेश्वरी को अतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उनकी एनीमेशन फिल्म बनीहुड की कांस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग होगी। उनके परिवार में उनकी इस कामयाबी को लेकर हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
Meerut: Mansi Maheshwari animation film Bunnihood will be screened in Cannes
मानसी माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म बनीहुड का जलवा कांस में दिखेगा। एक निर्देशक के रूप में उनके काम को अब पूरी दुनिया देखेगी। उनकी यह एनीमेशन फिल्म कांस फिल्म फेस्टिवल-2024 के लिए चुनी गई है। 23 मई को इसकी स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी।

विज्ञापन


मेरठ से शुरुआती पढ़ाई के बाद मानसी ने निफ्ट दिल्ली से अपनी आगे की पढ़ाई की। कोरोना के समय उनका झुकाव रचनात्मकता की तरफ हुआ। इसके बाद उन्होंने स्टॉप-मोशन एनिमेशन में अपनी पढ़ाई की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: हरियाणा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, मुफलिसी में दंपती ने जहरीला पदार्थ निगला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसी का यह प्रेम उनको यूके के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल में मास्टर्स प्रोग्राम डायरेक्टिंग एनीमेशन की तरफ ले गया। यहां केवल दस छात्रों में मानसी का चयन हुआ था। 

फरवरी में बनी 'बनीहुड' को मानसी खुद का ही आत्म-साक्षात्कार मानती हैं। नौ मिनट की इस रोलरकोस्टर यात्रा में उन अनुभवों को शामिल किया गया है, जिनसे हम अपनी जिंदगी में रूबरू होते हैं। 

इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे हम अपनों को सुरक्षित करने के लिए झूठ तक का सहारा लेते हैं। कठिन समय में अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए छल भी व्यवहार में शामिल हो जाता है। यही अनुभव थे जिनसे बनीहुड का आइडिया आया।

इस फिल्म की अनूठी दृश्य शैली एक नया दृष्टिकोण भी दर्शकों को देती है। यही इस एनीमेशन फिल्म के कांस में चयन का कारण भी बना। मानसी अभी यूके में अपनी एनीमेशन की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

इसके अलावा वह एक निर्देशक के रूप में अपने काम को और अधिक निखारने में भी जुटी हुई हैं। मानसी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा को पहुंचाना अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed