फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बागपत में दो सास-बहू की हत्या, मोबाइल न दिलाने पर की आत्महत्या, युवती को जड़ा थप्पड़

Tue, 30 Apr 2024 08:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Apr 2024 08:51 PM IST
खास बातें

मेरठ में सात वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने मुफलिसी से तंग होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं नौचंदी थानाक्षेत्र में दबिश देने पहुंची हरियाणा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट कर दी गई।

विज्ञापन
West UP News Live: Couple swallowed poisonous substance in poverty, condition critical
छात्र की आत्महत्या के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:42 PM, 30-Apr-2024
जनसेवा केंद्र से लौट रही युवती को जड़ा थप्पड़, दो युवक हिरासत में लिए

सहारनपुर के देवबंद में मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र से लौट रही युवती को दो युवकों ने फब्तियां कसने का विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने युवकों को घेर लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

मोहल्ला रविदास मार्ग निवासी युवती पड़ोस में स्थित जनसेवा केंद्र पर प्रिंट आउट निकलवाने गई थी। इस दौरान वहां खड़े युवक हसीन और फैसल उस पर फब्तियां कसने लगे। युवती पैसे देकर चुपचाप वहां से जाने लगी। दोनों युवक उसके पीछे चल दिए। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके कई थप्पड़ जड़ दिए। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कोतवाली के एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर फैसल और हसीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
05:20 PM, 30-Apr-2024
बागपत में दो लोगों की हत्या
बागपत जनपद के हलालपुर गांव में दो लोगों की हत्या कर दी गई। उधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
12:21 PM, 30-Apr-2024

बागपत में कक्षा 10 के छात्र ने किया आत्महत्या

बागपत जनपद के खब्बीपुर निवाड़ा में 15 वर्ष के 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि छात्र पिता से मोबाइल की मांग कर रहा था। मोबाइल फोन नहीं दिलाने पर छात्र ने ये कदम उठाया। 
10:27 AM, 30-Apr-2024

बिजनौर में चावलों की बोरी से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत 

बिजनौर जनपद में बैराज रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार चावलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक अमेज कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार पांच लोग  दब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थनीय लोगो ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चार लोगों को सुरक्षित निकाला जबकि कार चालक की मौत हो गई।  

हादसे के बाद के बाद कार में भयंकर आग गई। मुश्किल से चालक को सीट से निकला गया। दमकल विभाग ने कार में लगी आग को बुझाया। इमरान पुत्र इमामुद्दीन निवासी मोहल्ला हाली कॉलोनी पानीपत हरियाणा की मौत हो गई।
08:55 AM, 30-Apr-2024

अस्पताल कर्मचारी ने महिला मरीज के देवर को पीटा, हंगामा

मेरठ में अहमद रोड पर डफरीन महिला अस्पताल में सोमवार सुबह कंकरखेड़ा निवासी महिला अपने देवर सागर व बेटे को लेकर अस्पताल में डाॅक्टर को दिखाने पहुंची थी। यहां सागर की अस्पताल के कर्मचारी से कहासुनी हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने मारपीट कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने कर्मचारी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा के गांव जेवरी निवासी सागर अपनी भाभी के साथ बच्चे को लेकर महिला जिला अस्पताल गया था। सागर का आरोप था कि वहां मौजूद शाहरुख नाम के वार्ड ब्वाय ने उसे अंदर जाने से रोक दिया।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शाहरुख के खिलाफ मारपीट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
08:54 AM, 30-Apr-2024

हेड कांस्टेबल पर 1.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप

मेरठ में हेड कांस्टेबल पर 1.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने एडीजी से शिकायत की है। आरोप है कि हेड कांस्टेबल अब रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।

टीपीनगर के सरस्वती विहार निवासी प्रसेन कश्यप ने एडीजी से शिकायत कर बताया कि फिलहाल मवाना थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को उसने 1.10 लाख रुपये नकद और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कुछ रुपये दिए थे। तगादा करने पर अब झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई है। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 AM, 30-Apr-2024

दवा कारोबारियों को उठाने पहुंची हरियाणा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट

मेरठ के नौचंदी थाना के शास्त्रीनगर सेक्टर-दो में दवा कारोबारियों को उठाने पहुंची हरियाणा की सोनीपत पुलिस को भीड़ ने घेर लिया हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई की। चालक गाड़ी लेकर मौके से भागा और नौचंदी थाने पहुंचा। सोनीपत पुलिस स्थानीय थाने में बिना आमद दर्ज कराए दबिश देने पहुंची थी। बाद में सोनीपत पुलिस दवा कारोबारी को नोटिस देकर लौट गई।

दोषी मिलने पर भी दो साल नौकरी करता रहा सुशील
इसे सिस्टम की अंधेरगर्दी नहीं तो और क्या कहेंगे कि बिना नियुक्ति के ही कोषागार में 35 साल तक नौकरी करने वाले मुख्य रोकड़िया सुशील कुमार को जांच में दो साल पहले ही दोषी ठहरा दिया गया था। तत्कालीन डीएम मुजफ्फरनगर ने निदेशक कोषागार को पत्र लिखकर सुशील कुमार की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की थी। दोषी पाए जाने के बावजूद वह मेरठ कोषागार में दो साल और नौकरी करता रहा। अब जाकर सुशील को निदेशक कोषागार एवं पेंशन नील रतन कुमार ने बर्खास्त किया है। 
08:44 AM, 30-Apr-2024

West UP News Live: बागपत में दो सास-बहू की हत्या, मोबाइल न दिलाने पर की आत्महत्या, युवती को जड़ा थप्पड़

सात वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने मुफलिसी से तंग होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। करीबियों को पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनकी हालत नाजुक बनी है।

देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ले में दंपती अपने पांच वर्ष के पुत्र और तीन वर्ष की पुत्री के साथ रहते हैं। दोनों ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। इन दिनों युवक के पास घर का खर्च चलाने का कोई जरिया नहीं था।

नौकरी के लिए वह काफी जद्दोजहद कर रहा था। इसके चलते परिवार में आए दिन घर में कलह होने लगा। सोमवार रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। यह देख बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। यह भी पता चला है कि जहरीला पदार्थ निगलने के बाद दंपती ने ही खुद किसी करीबी को फोन कर बच्चों का ध्यान रखने की बात कही थी।

इस पर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर हालत देखकर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। देहलीगेट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed